दिल्ली शराब घोटाला केस में सुप्रीम कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका और सीबीआई जांच की सुनवाई आज। 

दिल्ली शराब घोटाला मामले मेंमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई की, जबकि मंगलवार को सीबीआई ने उनसे गहन पूछताछ की और उन्हें गिरफ्तारी की संभावना भी जताई। सीबीआई की टीम ने तिहाड़ जेल में केजरीवाल से पूछताछ की। पहले ही मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी जमानत पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद केजरीवाल जेल से रिहा नहीं हो सके थे। निचली अदालत ने उन्हें पहले जमानत दे दी थी, लेकिन हाई कोर्ट की रोक के बाद इस मामले में और भी गहराई आ गई है। केजरीवाल को तिहाड़ जेल से लेकर निकली दिल्ली पुलिस, थोड़ी देर में कोर्ट में पेशी होगी। ​राउज़ एवेन्यू कोर्ट नंबर 507 में केजरीवाल की होगी पेशी। स्पेशल जज अमिताभ रावत के सामने केजरीवाल को किया जाएगा पेश। 10 बजे के बाद कभी भी केजरीवाल को पेश किया जा सकता है। केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में ऐसे समय पर पेश किया गया है, जब सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को ही उनकी एक याचिका पर सुनवाई होने वाली है।

 केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट के जरिए निचली अदालत के जमानत आदेश पर रोक लगाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। शराब नीति मामले में निचली अदालत ने 20 जून को केजरीवाल को जमानत दी थी, जिस पर हाईकोर्ट ने मंगलवार को रोक लगी दी। सुप्रीम कोर्ट आज उनकी याचिका पर सुनवाई करने वाली है। अरविंद केजरीवाल शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पहले से ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की न्यायिक हिरासत में है, इसलिए उनकी गिरफ्तारी कोर्ट में ही हो सकती है। अगर सीबीआई उन्हें गिरफ्तार करती है और उनकी कस्टडी हासिल कर लेती है तो वह जेल से आज बाहर नहीं आ पाएंगे। भले ही सुप्रीम कोर्ट दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को पलट ही क्यों न दे। यही वजह है कि केजरीवाल की फिलहाल मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स