अखिलेश यादव ने आतिशी से की मुलाकात, बीजेपी को लेकर साधा कड़ा निशाना। 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को  दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी से मुलाकात अस्पताल में की थी। आतिशी के आसान के दौरान उनकीं तबियत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आतिशी ने 21 जून को अपनी भूख हड़ताल शुरू की थी। यह उनके अस्पताल में भर्ती होने के साथ समाप्त हुई। दिल्ली में जल संकट के कारण आतिशी जी ने अनशन का फैसला लिया था। जिसके चलते बिच में आतिशी जी तबियत बिगड़ी और उन्हें  दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष खिलेश यादव ने उनसे उनसे मुलाकात की। मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि मैं आज उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने आया था। आतिशी हमेशा दिल्ली के जनता के लिए हमेशा लड़ती रहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार को घेरते हुए अखिलेश ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री रहा हूं। तकलीफ जानता हूं। बीजेपी सरकार जबसे बनी है तब से मुख्यमंत्रियों के साथ बड़ी दिक्कत हो रही है। 

अखिलेश यादव जी ने साथ ही में कहा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जनता के लिए काम करना चाहते हैं। बीजेपी वाले केजरीवाल को बाहर निकलने देना नहीं चाहते। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सीबीआई का गलत इस्तेमाल कर रही है। इस बार बीजेपी बच गई नहीं तो सफाया हो गया होता। अखिलेश ने कहा कि केजरीवाल की सरकार जनता के लिए काम करना चाहती है। वह जनता के स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाएं देना चाहती है तो केंद्र सरकार इसमें रोड़ा लगा रही है। यादव ने यह भी दावा किया कि सीबीआई उन लोगों को फंसा रही है जो भाजपा के लिए खतरा हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स