राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिभाषण में कही भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था की बात।  

18वें लोकसभा सत्र की शुरुआत 24 जून से हो चुकी है, वहीं राज्‍यसभा सत्र आज 27 जून से शुरू हो रहा है। इस बीच आज राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रही हैं। आज उन्‍होंने अपने संबोधन के दौरान देश की नई सरकार का रोडमैप पेश किया। सुबह 11 बजे लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए उन्‍होंने मोदी सरकार 3.0 के कार्यों की सराहना की और आने वाले बजट को लेकर भी बड़ी बात कही। महामहिम राष्ट्रपति ने कहा कि आगामी सत्र में नई सरकार अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करेगी। यह बजट सरकार की दूरगामी पॉलिसी और भविष्य की दूरदर्शिता का प्रभावशाली डॉक्यूमेंट होगा। सरकार की तरफ से इस बजट में बड़े आर्थिक और सामाजिक फैसले देखने को मिलेंगे और कई ऐतिहासिक कदम भी देखने को मिलेंगे। राष्ट्रपति ने कहा कि आज भारत कई क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। अगर डिजिटल भुगतान के मामले में भारत दुनिया में अच्छा प्रदर्शन करता है, तो हमें गर्व होना चाहिए।

भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन चुका है। 10 वर्षों में भारत 11वें स्थान से उठकर 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। और यह तब संभव हुआ है जब कोविड-19 महामारी और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में संघर्ष जारी है, जिसका असर दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। यह पिछले 10 वर्षों में राष्ट्रीय हित में किए गए सुधारों और निर्णयों के कारण संभव हुआ है। आज भारत वैश्विक विकास में 15% का योगदान देता है। मेरी सरकार भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में काम कर रही है। सरकार इस बार केंद्रीय बजट में कुछ कैटेगरी के व्यक्तियों के लिए इनकम टैक्स दरों को कम करने का ऐलान कर सकती है। चर्चा यह भी है कि जिन व्यक्तियों की आय सालाना 15 लाख रुपये से अधिक है, को इनकम टैक्स में राहत मिल सकती है। सरकार 10 लाख रुपये सालाना आय के लिए इनकम टैक्स स्लैब को कम करने पर भी विचार कर सकती है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स