सीएम नीतीश कुमार पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक, आज हो सकता है कोई बड़ा फैसला !

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बाद सीएम नीतीश कुमार की पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली के कंस्टीट्यूशनल क्लब में हो रही है। सीएम नीतीश कुमार इसकी अध्यक्षता करेंगे। वह शुक्रवार दोपहर ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। पार्टी के सभी केंद्रीय मंत्री, बिहार सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और प्रदेश अध्यक्ष समेत लगभग कार्यकारिणी के 100 से ज्यादा सदस्य भी दिल्ली पहुंच गए हैं। बैठक की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम नीतीश कुमार अपने पार्टी के नेताओं से बातचीत करेंगे। इस दौरान वह कई बड़े फैसले ले सकते हैं। बैठक के बाद कुछ बदलाव का भी एलान भी हो सकता है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार एक बार फिर से चौंका सकते हैं। रिपोर्ट की माने तो आज सुबह 10.30 बजे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएम नीतीश कुमार राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद आज सुबह 11.30 बजे से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू होगी। 

लोकसभा चुनाव के बाद यह पहली बैठक होगी। इससे पहले दिसंबर 2023 में हुई जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। इस बैठक में ललन सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ा था। इसके बाद पार्टी के नेताओं ने नीतीश कुमार की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर दुबारा बैठाया था। सीएम नीतीश कुमार और उनकी पार्टी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। 12 लोकसभा सीटें जीतकर जदयू राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में तीसरा सबसे बड़ा दल बन गया। जदयू की ओर से इनके दो सांसद इस बार मोदी कैबिनेट के सदस्य हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स