इन पेड़ो पर कलावा बढ़ना है बेहद शुभ, सारी मनोकामना हो जाती है पूरी। 

सनातन धर्म में कलावा बांधने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, कलावे को एक पवित्र रक्षा सूत्र के रूप में माना जाता है। ज्यादातर लोग अपने हाथों में कलावा बांधते हैं, लेकिन कुछ लोग पेड़ में भी कलावा बांधना शुभ मानते हैं। मान्यता है कि पेड़ में कलावा बांधने से घर में शुभता और कई सारे लाभ भी प्राप्त होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसे पांच पेड़-पौधे हैं, जिन्हें कलावा बांधने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है, इसके साथ ही व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य जाग जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं किन पेड़-पौधे पर कलावा बांधना फलदायी साबित होता है।

1. तुलसी का पौधा
सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूजा के दौरान इस पौधे पर कलावा बांधने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और इंसान को जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

2 . केले का पेड़
केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है. इसकी पूजा करने और इसमें कलावा बांधने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है। 

3 . पीपल का पेड़ 
शास्त्रों में पीपल के पेड़ को बहुत पवित्र माना जाता है. इस पेड़ में देवताओं वास माना जाता है। अगर आप करियर में तरक्की चाहते हैं पीपल की पूजा करें और पेड़ में कलावा बांधें। ऐसा करने पर घर में सुख समृद्धि और धन का आगमन होता है। 

4 . शमी का पेड़
शमी का पेड़ शनि और शिव दोनों को प्रिय है. इसकी पूजा से दोनों देव प्रसन्न होते हैं। मान्यताओं के अनुसार शमी के पेड़ में कलावा बांधने पर शनि देव और भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है। इससे राहु-केतु ग्रह भी शांत होते हैं। 

5 . बरगद का पेड़
बरगद के पेड़ में भगवान विष्णु, देवों के देव महादेव और ब्रह्मा जी का वास होता है। इसलिए इस पेड़ की पूजा-अर्चना करने का विधान है। वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं पेड़ की पूजा-अर्चना करती हैं और कलावा बांधती हैं। ऐसा माना जाता है कि पेड़ पर कलावा बांधने से अकाल मृत्यु के योग से मुक्ति मिलती है और पति को लंबी आयु का वरदान प्राप्त होता है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स