नीट यूजी री-एग्जाम के परिणाम हुए घोषित, इस वेबसाइट पर जाकर जल्द करे चेक।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी री-एग्जाम का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस बार टॉपर्स की संख्या 67 से घटकर 61 हो गई है। वहीं नीट यूजी री-एग्जाम में 813 अभ्यर्थी में से कोई भी 720/720 अंक प्राप्त करने में सफल नहीं रहा। बता दें कि 23 जून को 1563 अभ्यर्थियों के लिए नीट परीक्षा का दोबारा आयोजन किया गया था, जिसमें केवल 813 अभ्यर्थियों ने ही भाग लिया था। जो उम्मीदवार इस रीटेस्ट में शामिल हुए थे वो अपना परिणाम  आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जाकर चेक कर सकते हैं। नीट यूजी री-एग्जाम का परिणाम चेक करने के लिए स्टूडेंट को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग करना होगा। हालांकि नीट यूजी री-एग्जाम का फाइनल आंसर-की 30 जून को जारी किया था। बता दें इस परीक्षा को 1563 अभ्यर्थियों के लिए 23 जून को आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में केवल 813 कैंडिडेट्स ने ही भाग लिया था, जिनका परिणाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज जारी कर दिया है। छात्रों को एनटीए नीट स्कोर कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

कैसे चेक करें नीट यूजी री-एग्जाम का परिणाम

1. सबसे पहले NTA के आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/NEET/ पर जाएं। 

2. फिर होम पेज पर संशोधित स्कोर कार्ड लिंक पर क्लिक करें। 

3. इसके बाद आवेदन संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा दर्ज करें। 

4. फिर सबमिट करें। 

5. आपके सामने रिजल्ट परिणाम आ जाएगा, फिर आप स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं। 

 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स