आज योगिनी एकादशी 2024 में इस तरह की विधि विधान से करे पूजा, सभी मनोकामना होगी पूरी। 

सनातनी धर्म में एकादशी का बहुत बड़ा ही महत्व माना जाता है। हर महीने में 2 बार एकादशी व्रत किया जाता है। एक कृष्ण और दूसरा शुक्ल पक्ष में। धार्मिक मान्यता है कि एकादशी तिथि पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करने से जातक को शुभ फल की प्राप्ति होती है, साथ ही सभी मनोकामनाये पूरी होती हैं। जुलाई के महीने में योगिनी एकादशी और देवशयनी एकादशी पड़ेगी। आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और मंगलवार का दिन है। एकादशी तिथि आज सुबह 8 बजकर 43 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। कहते हैं योगिनी एकादशी का व्रत रखने वाले व्यक्ति को हजारों ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर फल प्राप्त होता है और साथ ही अनजाने में हुए गलतियों के उलझनों से भी छुटकारा मिलता है। 

योगिनी एकादशी शुभ मुहूर्त 2024 
पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 01 जुलाई को सुबह 10:26 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 02 जुलाई को सुबह 08:42 मिनट पर पर होगा। ऐसे में 02 जुलाई को योगिनी एकादशी व्रत किया जाएगा। 

पूजा के दौरान इन मंत्रों का करें जप
*  विष्णु गायत्री मंत्र - ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥
*  विष्णु मंगल मंत्र - मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः। मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥

योगिनी एकादशी पर पूजा विधि 
1.  योगिनी एकादशी के दिन विष्णु जी की पूजा का विधान है,साथ ही पीपल के वृक्ष की पूजा भी करनी चाहिए। 
2 . इस दिन प्रातः काल उठकर स्नान करना चाहिए। 
3 . इसके बाद पीले रंग के वस्त्र धारण करना अधिक शुभ होता है। 
4 . भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें। 
5 . इसके बाद उनकी विधि अनुसार पूजा करे और योगिनी एकादशी व्रत की कथा पढ़ें। 
6 . विष्णु जी की आरती करें।  
7 . इस दिन आप जरूरतमंद लोगों को भोजन व दान दक्षिणा भी दे सकती हैं, इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स