सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष यात्रा में देरी, इसरो की आश्वासन।

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने साथी यात्री के साथ अंतरिक्ष यात्रा पर गई हैं और उन्हें 14 को वापस आना था। हालांकि बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में कई समस्याएं आ चुकी हैं। इस वजह से उनकी वापसी में कई बार देर चुकी है। इसको लेकर अब इसरो चीफ एस सोमनाथ ने गुड न्यूज दी है। उन्होंने कहा है कि सुनीता विलियम्स की वापसी कोई चिंता की बात नहीं है।

इसरो चीफ ने भरोसा दिलाया है कि अंतरिक्ष स्टेशन लोगों के लिए लंबे समय तक रहने के लिए एक सुरक्षित स्थान पर रखा है। सुनीता विलियम्स महीनों तक अंतरिक्ष में रह सकती है। एक इंटरव्यू में इसरो चीफ ने कहा कि यह केवल सुनीता विलियम्स या किसी अन्य अंतरिक्ष यात्री की बात नहीं है। इसकी वजह यह है कि उन्हें किसी न किसी दिन तो वापस आना ही है। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि पूरा मुद्दा बोइंग स्टारलाइनर नामक एक कू मॉड्यूल के परीक्षण, वहां जाने और फिर सुरक्षित वापस आने की क्षमता के बारे में है। स्पेश एजेंसी के पास उन्हें घर वापस लाने के लिए पर्याप्त क्षमताएं है। यह कोई मुद्दा नहीं है। 155 लोगों के लिए लंबे समय तक रहने के लिए एक सुरक्षित स्थान है। इसरो चीफ ने इस बात पर जोर दिया कि अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी के बारे में चिंता करने के बजाए एक नए कू मॉड्यूल के परीक्षण और अंतरिक्ष में यात्रा करने की इसकी क्षमता पर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने विलियम्स की नए अंतरिक्ष यान की पहली उड़ान भरने के साहस के लिए भी तारीफ की है। एस सोमनाथ ने कहा कि हम सभी को उन पर गर्व है, उनके नाम कई मिशन है। नए अंतरिक्ष यान की पहली उड़ान पर यात्रा करना एक साहसी बात है। वह खुद डिजाइन टीम की हिस्सा है और उन्होंने अपने अनुभव से इनपुट का इस्तेमाल किया है। नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी की शुक्रवार को कोई तारीख नहीं बताई है। हालांकि नासा के वाणिज्यिक चालक दल कार्यक्रम प्रबंधक स्टीव स्टिच ने कहा है कि हमें वापस लौटने की कोई जल्दी नहीं है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स