आज सुबह लद्दाख में महसूस किये गए भूकंप के झटके, लगभग 4.4 रही इसकी तीव्रता।
आज सुबह ही सुबह लद्दाख में बुधवार 3 जुलाई की सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गए है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 रही। भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण इलाके में किसी प्रकार के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। साथ ही राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सुबह लगभग 08:12 बजे भूकंप आया है। इसका केंद्र सतह से 150 किलोमीटर नीचे 36.10 डिग्री अक्षांश और 74.81 डिग्री देशांतर में था। इस भूकंप के झटके में किसी भी प्रकार का नुक्सान नहीं हुआ है। लेकिन अचानक भूकंप के झटके से लद्दाख के प्रवाशी घबरा गए थे। वह सुबह ही सुबह जब सो ही रहे थे तब उन्हें भूकंप के झटके महसूस हुए तो सब अपने - अपने घरो से बहार निकल कर आ गए थे। जिससे वह थोड़ा घबरा गए थे। लेकिन फिर कुछ समय बाद सब ठीक हो गया था।
इसके पहले 20 मई को लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के मुताबिक लद्दाख में जो भूकंप आया था उसकी तीव्रता 4.0 मापी गई थी। क्योंकि भूकंप की तीव्रता इतनी तेज नहीं थी, इसलिए किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई थी। मई के महीने में लद्दाख में आए भूकंप की खास बात यह थी कि जिस दिन सुबह यह भूकंप आया उस दिन लद्दाख में लोकसभा चुनाव के मतदान भी होने थे।















































































Leave Your Message