मंत्री आतिशी एक्शन मोड, लजमाव समस्याओं पर 24X7 सीसीटीवी नजर।  

पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार मानसून के दौरान जलजमाव की समस्याओं को दूर करने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है। पीडब्ल्यूडी का कंट्रोल रूम मॉनसून में दिल्ली में जलजमाव की समस्या को दूर करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभा रहा है। उन्होंने मानसून के दौरान दिल्ली को जलमग्न होने से बचाने के लिए अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थलों का दौरा कर उन्हें आवश्यक दिशानिर्देश बुधवार को दिए। इसी क्रम में वह तीन जुलाई को पीडब्ल्यूडी मुख्यालय स्थित सेंट्रलाइज्ड मानसून कंट्रोल रूम पहुंची और वहां से नियंत्रित की जाने वाली गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने बुधवार को दिल्ली में हुई बारिश से आई जलजमाव की शिकायतों को स्वयं मॉनिटर किया। कंट्रोल रूम के डेटा से उसे क्रॉस-चेक किया। साथ ही जीपीएस के जरिए शहर भर में तैनात मेंटेनेंस गाड़ियों को भी ट्रैक किया। साथ ही अधिकारियों से कहा कि सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि जलजमाव की शिकायत आने पर जल्द से जल्द उसका निवारण हो और लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े। 

पीडब्लूडी अधिकारियों ने मंत्री आतिशी को सूचित किया कि शहर के गंभीर जलजमाव वाले क्षेत्रों पर 24x7 सीसीटीवी कैमरों की नजर रखी जाती है। लोग व्हाट्सएप और टोल फ्री नंबर के माध्यम से जल-जमाव की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। शिकायत पर कंट्रोल रूम ऑपरेटर ऑनलाइन रजिस्टर करते हैं, जिसके बाद संबंधित इलाके के इंजीनियर को भेजा जाता है। इंजीनियर तुरंत समस्या के स्थान पर पहुंचते हैं और जल-जमाव को दूर करने के लिए जरुरी कदम उठाते हैं। शिकायत का निदान करने के बाद उसकी रिपोर्ट कंट्रोल रूम को भेजी जाती है, और फिर भी लगातार फॉलो-अप किया जाता है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स