आज से आरंभ हो गई हैं गुप्त नवरात्रि, इन दिनों यह नियमो का जरूर करे पालन।
हिन्दू धर्म ने नवरात्रि का महत्व बेहद ही खास होता है। नवरात्रि में माता रानी के 9 स्वरूपों की पूजा करी जाती है। साल में चार नवरात्रि आती है। समें चैत्र नवरात्रि शारदीय नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि होती है। ऐसे लोग जो तंत्र मंत्र में लीन रहते हैं, उनके लिए गुप्त नवरात्रि बेहद महत्व है। पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि की शुरुआत शनिवार 6 जुलाई को होगी और सोमवार 15 जुलाई तक चलेगी। इस बार ये नवरात्रि 10 दिनों तक रहेगी। इस दिन घट स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 27 मिनट से 10 बजकर 5 मिनट तक रहेगा, इसी समय आपको माता दुर्गा और उनके प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा आराधना करनी चाहिए। गुप्त नवरात्रि के दौरान माता दुर्गा के नौ रूपों के साथ ही दस महाविद्याओं की भी पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दौरान महाविद्याओं की पूजा करने से कई सिद्धियां भक्तों को प्राप्त हो सकती हैं।
गुप्त नवरात्रि के दौरान इन नियमों का पालन करना है जरूरी,
* गुप्त नवरात्रि के दौरान मांस-मदिरा का सेवन करने से आपको बचना चाहिए।
* इस समय लहसुन-प्याज खाना भी वर्जित माना जाता है। यानि गर्म तासीर वाले भोज्य पदार्थ इस दौरान नहीं करने चाहिए।
* नाखून और बाल कटवाने से भी आपको बचना चाहिए।
* शारीरिक संबंध बनाने से भी इस दौरान बचें।
* घर में घटस्थापित किया है तो घर में हर समय कोई-न-कोई व्यक्ति जरूर हो।
* इस दौरान व्रत रखने वाले जमीन पर सोएं तो अच्छा माना जाता है।
















































































Leave Your Message