डायबिटीज के मरीज़ो के लिए 'जामुन' का फल है रामबाण, जाने कैसे ?

दुनिया में डायबिटीज की परेशानियों को झेल रहे मरीज़ो की कमी नहीं है। डायबिटीज का खतरा किसी भी उम्र के व्यक्ति को सकता है। इस बीमारी से  दिन प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ाती जा रही है। लाइफ स्टाइल से जुड़ी यह बीमारी अभी भी लाइलाज है। अभी तक ऐसी कोई दवा नहीं आई है जो इसे पूरी तरह से खत्म कर दे। हालांकि, दवाइयों के साथ कुछ घरेलू उपायों की मदद से इसे कंट्रोल ज़रूर किया जा सकता है। ऐसे में जामुन एक ऐसा फल है जिसे इस बीमारी में रामबाण का कहना कुछ गलत नहीं होगा। जामुन, जिसे ब्लैकबेरी या जावा प्लम के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, सिर्फ जामुन ही नहीं बल्कि जामुन के पेड़ की पत्तियां, फल और उसके बीज तीनों ही डायबिटीज में फायदेमंद माने जाते हैं। सदियों से आयुर्वेदिक चिकित्सा में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता रहा है।

जामुन कैसे है डायबिटीज में फायदेमंद,

*  जामुन का बीज है असरदार: जामुन के बीजों में जाम्बोलिन नामक कम्पाउंड होता है, जिसमें एंटी डायबिटीज प्रॉपर्टीज़ पाए गए हैं और यह कम्पाउंड ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद करता है। 

*  जामुन की पत्तियां हैं कारगर: जामुन के पत्तियां इंसुलिन प्रोडक्शन को बढ़ाती हैं और ब्लड शुगर के स्तर को कम करती हैं। साथ ही जामुन के पत्तों में, एंटीहाइपरलिपिडेमिक, एंटीहाइपरग्लाइसेमिक और एंटीऑक्सिडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं। जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल होता है। इसकी पत्तियां ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और इन्फ्लेमेशन को कम करती हैं। 

*  जामुन का फल भी है फायदेमंद: जामुन इन्सुलिन को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे ग्लूकोज कोशिकाओं में आसानी से प्रवेश कर पाता है और ब्लड शुगर के स्तर को कम करता है। इसमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट खून में शुगर के अब्सॉर्प्शन को धीमा करने में मदद करते हैं, जिससे ब्लड शुगर के स्तर कंट्रोल किया जा सकता है। जामुन के एंटीऑक्सीडेंट गुण नर्व डैमेज और किडनी डैमेज जैसी मधुमेह से जुड़ी जटिलताओं के जोखिम को कम करने में भी मदद करते हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स