भाई की शादी में दिखना है ख़ूबसूरत तो अपनाये ईशा अंबानी का लुक !

किसी भी फंक्शन में अधिकतर लड़कियां कपड़ों को लेकर काफी कन्फ्यूज रहती है। खासकर तब जब फंक्शन अपने घर का हो, तो उन्हें कपड़ों को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आपकी बहन की शादी होने वाली है और आप भी क्या पहने इस बात को लेकर परेशान हैं, तो ईशा अंबानी का ये खास आउटफिट्स ट्राई कर सकती हैं। जिससे आप भी अपने लुक में चार चाँद लगा सकती है। बता दें कि मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अपने आउटफिट और फैशनेबल लुक को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है, ऐसे में अगर आप भी ईशा अंबानी की तरह खूबसूरत और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो उनका यह आउटफिट ट्राई कर सकती हैं,ईशा अंबानी ने अनंत अंबानी की मामेरू रस्म के दौरान बांधनी साड़ी पहनी थी। आप भी इस साड़ी को ट्राई कर खूबसूरत लग सकती हैं। इसमें आप रॉयल घराने की नजर आएंगी। आप इस साड़ी के साथ ग्रीन कलर की हैवी ज्वेलरी कैरी कर सकती है। इसमें आप फुल नेक वाला नेकलेस और बड़े-बड़े दोनों कान के लिए झुमके भी पहन सकती हैं।

आप अपने लुक को और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए नेकलेस से मैचिंग गोल शेप का मांग टीका भी पहन सकती हैं। बात करें हेयर स्टाइल की तो आप ओपन हेयर रख सकती हैं। ओपन हेयर के साथ आप सटल मेकअप करें इसमें आप बहुत खूबसूरत दिखेंगी। ईशा के इस लुक को कॉपी करने के लिए आप बाजार से बांधनी प्रिंट का कपड़ा लेकर इसकी साड़ी बनवा सकती हैं। साड़ी बनवाते वक्त आप इसकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए बॉटम पर रफल ऐड जरूर करवाएं। इससे आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे। यही नहीं अगर आप चाहे, तो इस साड़ी का ऑर्डर देकर भी रेडीमेड खरीद सकती हैं। यह साड़ी आपके ऊपर बहुत सुंदर लगेगी और आप पूरे फंक्शन में इसे पहन कर तारीफें बटोर सकती हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स