कब है नाग पंचमी ? जाने इसके शुभ मुहूर्त और पूजन के लाभ !
नाग पंचमी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन माह की शुक्ल पक्ष के पंचमी को नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता या सर्प की पूजा की जाती है और उन्हें दूध से स्नान कराया जाता है। लेकिन कहीं-कहीं दूध पिलाने की परम्परा चल पड़ी है। नाग पंचमी के दिन नाग देवता के पूजन से कई लाभ प्राप्त होते हैं, खासकर कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए इस दिन को बेहद खास माना जाता है। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि साल 2024 में नाग पंचमी कितनी तारीख को है और इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा।
नाग पंचमी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि इस साल 9 अगस्त को है। इसी दिन विधि-विधान से नाग देवता की पूजा की जाएगी। पंचमी तिथि का आरंभ 9 अगस्त को सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर होगा और अगले दिन सुबह 6 बजकर 9 मिनट तक पंचमी तिथि व्याप्त रहेगी। नाग देवता की पूजा के लिए नाग पंचमी के दिन शुभ मुहूर्त पूरे दिन ही रहेगा, यानि किसी भी समय आप पूजा कर सकते हैं।
नाग पंचमी के दिन नाग पूजन के लाभ
* नाग पंचमी के दिन अगर आप नाग देवता की पूजा करते हैं तो आपकी कुंडली में मौजूद सर्प दोष दूर होता है।
* इसके साथ ही नागों के काटने के भय से भी आप मुक्त होते है।
* नाग भगवान शिव को भी अतिप्रिय हैं इसलिए कहीं न कहीं नाग पूजा से भगवान शिव भी प्रसन्न होते हैं और आपको उनकी कृपा प्राप्त होती है।
* नाग पूजा करने से आपकी आध्यात्मिक उन्नति भी होती है और आपकी कई मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।
* नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा करें तो परिवार के सदस्य भी नाग दंश से बच जाते हैं। इसके साथ ही अगर आपके वैवाहिक जीवन में कोई समस्या है, या संतान प्राप्ति में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो, आपकी इन समस्याओं का भी समाधान आपको प्राप्त हो जाता है।
















































































Leave Your Message