कोरोना महामारी के बाद दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी रेस्टोरेंटों की संख्या, लोगों की बढ़ी बाहर खाने की आदतें।
कोरोना महामारी के बाद नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) की 2024 की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली-एनसीआर के लोगों की खाने की आदतों में बड़ा बदलाव आया है। अब लोग पहले से ज़्यदा बहार खाना पसंद करते है। रिपोर्ट में बताया गया है कि करीब 32% लोगों ने कहा कि वे अब पहले की तुलना में अधिक बार रेस्टोरेंट जाते हैं। लॉकडाउन के दौरान रेस्टोरेंट्स में ग्राहकों की संख्या बहुत कम हो गई थी, लेकिन अब लोग फिर से बाहर निकलकर खाने का मजा ले रहे हैं। इस बढ़ते चलन ने रेस्टोरेंट व्यवसाय को भी नई ऊर्जा दी है। रिपोर्ट में और भी कई दिलचस्प बातें सामने आई हैं। आइए जानते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, महामारी के बाद करीब 26% लोगों की खाने की आदतें नहीं बदलीं। वहीं, 19% लोगों ने कहा कि उनकी आदतों में थोड़ा बदलाव आया है। 13% लोगों ने माना कि उनकी खाने की आदतों में बहुत बड़ा बदलाव आया है। दिल्ली में करीब 1,20,419 रेस्टोरेंट्स हैं। इनमें से कुछ बड़े और छोटे हैं। दिल्ली-एनसीआर देश के सबसे बड़े फूड सर्विस बाजारों में से एक बन गया है। महामारी के बाद, अब लोग घर से बाहर निकलकर रेस्टोरेंट में खाना पसंद कर रहे हैं। यह बदलाव उनके सामाजिक जीवन को भी बेहतर बना रहा है और रेस्टोरेंट व्यवसाय को भी बढ़ावा दे रहा है। पहले लोग घर में ही खाना पसंद करते थे, लेकिन अब वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ बाहर खाना ज्यादा पसंद करते हैं। रेस्टोरेंट में जाकर खाना खाने से उन्हें नया अनुभव मिलता है और वे एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिता पाते हैं। इससे रेस्टोरेंट्स में भी रौनक लौट आई है और उनका कारोबार फिर से बढ़ रहा है। लेकिन जहाँ यह सुब ठीक है वही गलत भी है क्योकि ज़्यदा बहार का खाने से सेहत प[र बुरा प्रभाव भी पढ़ता हो जो हमे किसी भी बिमारी का शिकार बना सकता है। ऐसे में लोगो को बहुत कम बहार खाना चाहिए।
















































































Leave Your Message