सावन से पहले अपने घर में निम्नलिखित बदलाव करने से आपके लिए हो सकता है हितकारी।
सावन मास का महीना जल्द ही लगने वाला है। भगवान शंकर की पूजा के लिए सबसे शुभ दिन सोमवार का माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन जो भी भक्त भगवान शिव की पूरे विधि विधान से पूजा करता है, उससे भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होते हैं। वहीं सावन सोमवार का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। फिलहाल आषाढ़ माह चल रहा है और इसके बाद शुरू होगा हिन्दू पंचांग का पांचवां महीना सावन। इस बार श्रावण मास की शुरुआत सोमवार के साथ हो रही है। ऐसे में यह बहुत ही शुभ योग कहा जा रहा है। सावन के महीने का आरंभ 22 जुलाई 2024, सोमवार से हो रहा है और इसका समापन 19 अगस्त 2024 को होगा। इस बार सावन के महीने में पांच सोमवार पड़ेंगे जो बेहद शुभ माने जाते हैं। सावन के आने से पहले भक्त कई सारी तैयारियां करते हैं, चूंकि पूरा महीना भोलेनाथ को समर्पित है। ऐसे में आपको सावन से पहले कुछ बदलाव अपने घर में करना चाहिए, जो आपके लिए हितकारी होगा।
1. घर में करें सफाई, सावन आने से पहले अपने घर की अच्छी तरह से साफ-सफाई कर लें। खासतौर पर पूजा स्थल को साफ करें। वहां गंगा जल का छिड़काव करें और सावन शुरू होने पर वहां शिव-पार्वती की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
2. खंडित मूर्तियां ना रखें, यदि आपके घर में खंडित मूर्ति है तो सावन से पहले उसे नदी में प्रवाहित कर दें। बता दें कि खंडित मूर्ति घर में रखना अशुभ माना जाता है।
3 . ध्यान और पूजा क्षेत्र, एक ध्यान और पूजा क्षेत्र तैयार करें, जहां आप सावन में भगवान शिव की पूजा और ध्यान कर सकें। इसे शांति और ध्यान का स्थान बनाएं।
4 . भोलेनाथ की मूर्ति या चित्र, अपने घर में भगवान शिव की मूर्ति या उनका चित्र स्थापित करें। इससे आपके घर में आध्यात्मिक वातावरण बना रहेगा।
5 . सावन के लिए उपहार, सावन के आगमन पर भोलेनाथ को उपहार देने के लिए लौटा, धारा, और बेल जैसे वस्त्रों की तैयारी करें।
















































































Leave Your Message