सरकारी नौकरी पाने का सुनेहरा मौका,  एनपीसीआईएल में निकली भर्ती। 

अगर पाना चाहते हो सरकारी नौकरी तो हो जाओ तैयार एनपीसीआईएल में निकली इन वैकेंसी के लिए कर सकते हो अप्लाई। आवेदन आज यानी 16 जुलाई से शुरू हो गए हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 5 अगस्त 2024 है।  इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से नर्स, स्टाइपेंड ट्रेनी और एक्स-रे टेक्निशियन आदि के पद भरे जाएंगे। इनका डिटेल हम यहां शेयर कर रहे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 74 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स की नियुक्ति होगी। इनमें से नर्स ए का 1 पद है, स्टाइपेंड ट्रेनी 1 के 12 पद है, स्टाइपेंड ट्रेनी 2 के 60 पद हैं और 1 पद एक्स-रे टेक्निशियन का है। आप जिस पद के लिए आवेदन करने की योग्यता रखते हों उसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है, इसके लिए आपको एनपीसीआईएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जिसका पता है - npcilcareers.co.in.

आवेदन करने के लिए योग्यता पद के हिसाब से अलग-अलग है बेहतर होगा इसका डिटेल जानने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर लें। मोटे तौर पर कहना हो तो नर्स पद के लिए 12वीं पास कैंडिडेट जिनके पास 3 साल का नर्सिंग और मिडवाइफरी का डिप्लोमा हो वे आवेदन कर सकते हैं। या बीएससी नर्सिंग किए कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उनके पास नर्सिंग का प्रमाण पत्र और कम से कम 3 साल काम करने का अनुभव भी होना चाहिए। जहां तक स्टाइपेंड ट्रेनी पद की बात है इन पदों के लिए ग्रेजुएशन किए उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर सेलेक्ट होने पर सैलरी पोस्ट के मुताबिक है। जैसे नर्स पद की सैलरी 22000 से लेकर 67000 तक है। साइंटिफिक अस्सिटेंट बी पद के लिए सैलरी 17000 से लेकर 53000 तक है। टेक्नीशियन बी पद की सैलरी 10000 से लेकर 32000 तक है। एक्स-रे टेक्नीशियन पद की सैलरी 12000 से लेकर 38000 तक है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स