ओलंपिक के इतिहास का सबसे सबसे बड़ा चैंपियन, जिन्होंने कई मैडल किए अपने नाम। 

पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस महासमारोह की रातों-रात बड़ी चाह है और करोड़ों खिलाड़ी और फैंस इसका इंतजार कर रहे हैं। अमेरिका के पूर्व स्विमर माइकल फेल्प्स दुनिया के सबसे सफल ओलंपियन में से एक हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल और मेडल जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। फेल्प्स के इस रिकॉर्ड को अब तक कोई भी खिलाड़ी नहीं तोड़ सका है। ओलिंपिक खेलों में माइकल फेल्प्स को सबसे बड़ा चैंपियन माना जाता है। ओलिंपिक खेलों में उनके नाम 23 गोल्‍ड, तीन सिल्‍वर और दो ब्रॉन्‍ज सहित कुल 28 मेडल हैं और जो उनके वर्चस्व साबित करने के लिए काफी है। 2016 में रियो ओलिंपिक में पांच गोल्‍ड सहित एक सिल्‍वर जीतने के बाद फेल्प्स ने तैराकी से संन्‍यास ले लिया था। साल 2008 बीजिंग ओलंपिक में उन्होंने 8 गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की। जो एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड था। माइकल फेल्प्स ने अपने स्विमिंग करियर में 39 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं, जिनमें 29 व्यक्तिगत और 10 रिले हैं। उन्होंने 2012 लंदन ओलंपिक के बाद सं न्यास लिया था, लेकिन उन्होंने अप्रैल 2014 में वापसी की। उनका पांचवां ओलंपिक रियो डी जेनेरियो में हुआ, जहां उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका के ध्वजवाहक के रूप में परेड ऑफ नेशंस में चुना गया था। उन्होंने फिर से 12 अगस्त 2016 को स्विमिंग करियर से संन्यास ले लिया।

माइकल फेल्प्स ने अपने स्विमिंग करियर के दौरान एक डिप्रेशन से जूझा था, जिसके कारण उन्होंने लंदन ओलंपिक (2012) के बाद आत्महत्या की सोच की थी। उन्होंने बताया कि उन्हें इस समय गहरी डिप्रेशन का सामना करना पड़ा और वे एक कमरे में चार दिनों तक कैद रहे थे, जब तक कि उनकी दोस्तों और परिवार की सहायता से उन्हें सहायता मिली। उन्होंने यह भी बताया कि उनके डिप्रेशन के कारण वे ड्रग्स और एल्कोहॉल की चपेट में भी आ गए थे।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स