कब है 'कामिका एकादशी'? जाने इसके शुभ मुहर्त और महत्व।
सभी एकादशियों में कामिका एकादशी का विशेष महत्व है। इसे पवित्रा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। सावन के माह में आने वाली एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। कामिका एकादशी का व्रत सावन के महीने में ही रखा जाता है। कहते हैं कि कामिका एकादशी का व्रत रखने से जातक की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। कहते हैं कि कामिका एकादशी का व्रत रखने से जातक की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। कुछ पुराणों के अनुसार कामिका एकादशी को उपवास करने से श्रेष्ठ संतान की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं कि कामिका एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा। साथ ही जानेंगे की कामिका एकादशी व्रत की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और पारण का समय क्या रहेगा।
कामिका एकादशी 2024 शुभ मुहर्त
श्रावण कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का प्रारंभ 30 जुलाई 2024 को शाम 4 बजकर 44 मिनट से होगा। एकादशी तिथि का समापन 31 जुलाई को दोपहर 3 बजकर 55 मिनट पर होगा। कामिका एकादशी का व्रत 31 जुलाई 2024 को रखा जाएगा। वहीं कामिका एकादशी का पारण 1 अगस्त 2024 को सुबह 5 बजकर 43 मिनट से सुबह 8 बजकर 24 के बीच किया जाएगा।
कामिका एकादशी का महत्व
कामिका एकादशी का महत्व सृष्टि के निर्माता भगवान ब्रह्मा ने अपने पुत्र ऋषि नारद को बताया था। इस पवित्र दिन पर लोग ब्राह्मण हत्या के पाप से छुटकारा पा सकते हैं। जो व्यक्ति एकादशी व्रत करता है या कामिका एकादशी की कथा सुनता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। यही कथा भगवान श्रीकृष्ण ने पांडवों के राजा युधिष्ठिर को सुनाई थी। कामिका एकादशी का महत्व रखने से सुख शांति की प्राप्ती होती है। साथ की ऐसा कहा गया है की इसका व्रत रखने से अकाल मृत्यु का भय नहीं होता है।
















































































Leave Your Message