आखिर क्यों बहुत ही छोटी उम्र में शुरू हो रहे है लड़कियों के पीरिड्स, जाने इसके पीछे का कारण।  

लड़कियों में पीरियड्स आना एक आम बात है, लेकिन अगर यह प्रक्रिया छोटी उम्र में शुरू हो जाए तो यह बात सच है की इसे चिंता का विषय माना जाता है। जहां पहले पुराने जमाने में पीरियड्स 11 से 15 वर्ष की उम्र में शुरू होते थे, वहीं आजकल कई लड़कियों को उनका पहला पीरियड महज 9 साल की उम्र में ही शुरू हो जाता है। जी की आगे चलकर लड़कियों की सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। रिसर्च में दावा किया गया है कि लड़कियों में पीरियड्स जल्दी आना उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसकी वजह से लड़कियों में हृदय रोग, मोटापा, गर्भपात (मिसकैरिज) और जल्दी मृत्यु का जोखिम बढ़ जाता है। इसके साथ ही जल्दी पीरियड्स आने की वजह से ओवेरियन और ब्रेस्ट कैंसर जैसे तमाम कैंसर होने का खतरा भी बढ़ जाता है। रिसर्चर के मुताबिक, अगर किसी लड़की को 12 साल की उम्र से पहले पीरियड्स शुरू हो जाते हैं तो उनमें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 20% बढ़ जाता है। लड़कियों के पीरियड्स जल्दी आने की वजह का कारण यह भी हो सकता है की लड़कियों का बढ़ता मोटापा। छोटे - छोटे बच्चे भी आजकल मोटापे का शिकार हो जाते है। ऐसे में जो लड़कियां बचपन से मोटी होती हैं, उनमें जल्दी पीरियड्स आने का खतरा बहुत ज्यादा होता है। इसके साथ ही तनाव भी इसका एक बड़ा कारण है। 

ऐसे में माता पिता को अपने बच्चे का भरपूर  कि उनके बच्चे फलों और सब्जियों से भरपूर एक हेल्दी डाइट दे। हेल्दी और कंप्लीट डाइट लेना समय से पहले प्यूबर्टी और पीरियड्स के आने के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। डाइट के साथ-साथ रेगुलर एक्सरसाइज, पर्याप्त नींद भी बहुत जरूरी है। अगर आप इन दोनों चीजों का भी ध्यान रखते हैं तो जल्दी प्यूबर्टी और पीरियड्स के खतरे को घटाया जा सकता है। कुछ रिसर्च में देर से सोने और कम नींद लेने को भी जल्दी प्यूबर्टी आने से जोड़ा गया है। इसके चलते एक रिसर्च का कहना है की हर माँ बाप को इस विषय में अपने-अपने बच्चो को पहले से ही जानकारी देना शुरू कर देना चाहिए जिससे वह हर तरह की प्रशतिथि का डट कर सामना कर पाए। 

 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स