युवाओं के लिए इंटर्नशिप भत्ते और सहायता की घोषणा, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया। 

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कल, 23 जुलाई को, बजट पेश किया। यह उनका लगातार सातवां बजट है। उन्होंने अपने बजट भाषण में नौकरियां, कौशल विकास और युवाओं की इंटर्नशिप जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की। इंटर्नशिप के माध्यम से, सरकार अगले 5 सालों में एक करोड़ युवाओं को टॉप 100 कंपनियों में इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करेगी। इस योजना के तहत, प्रत्येक माह युवाओं को इंटर्न्स के दौरान 5000 रुपये मिलेंगे। सबसे पहले आपको बता दें कि इंटर्नशिप के दौरान स्टूडेंट्स को हर माह 5000 रुपये इंटर्नशिप भत्ते के रूप में दिए जाएंगे। अब किसे मिलेंगे ये रुपये? तो बता दें कि केवल 21 से 24 वर्ष की आयु के युवा, जो नौकरी नहीं करते हैं या पूर्णकालिक शिक्षा में शामिल नहीं हैं, वे ही बजट 2024 इंटर्नशिप योजना के लिए पात्र होंगे। 

इंटर्नशिप भत्ते के अलावा युवाओं को 6,000 रुपये की एकमुश्त सहायता(असिस्टेंट अलाउंस) भी मिलेगी। भत्ते की 60 हजार राशि में से 54 हजार सरकार देगी, बाकी 6 हजार रुपये कंपनी सीएसआर फंड से देगी। अब सवाल आता है इस इंटर्नशिप की अवधि का, तो जानकारी दे दें कि इस इंटर्नशिप की अवधि 12 महीने की होगी। इसके लिए आवेदन ऑनलाइन पोर्टल से करना होगा। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इसका पहला चरण दो साल के लिए होगा और दूसरा तरण तीन साल के लिए होगा। 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स