सावन के महीने में जरूर घर लाए यह पेड़- पौधे शिव जी की बरसेगी कृपा। 

सावन का महीना आ चूका है। सावन के महीने को भगवन शिव जी का प्रिय महीना कहा गया है। ऐसा माना जाता है की इस महीने भगवान शिव जी से सच्चे मन से कुछ माँगा जाये तो वह जरूर पूरा होता है। भगवन शिव की पूजा करने से और भी अधिक लाभ प्राप्त होते है। ऐसे में माना जाता है की इन सावन के महीनो में कुछ पेड़ - पौधे को घर में लगाने से सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होती है। धार्मिक दृष्टि से ये पौधे सुख-समृद्धि और शांति देने वाले माने जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको अपने लेख में ऐसे ही पांच पौधों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप सावन माह में घर ला सकते हैं।

अगर आप इन सब पौधो में से एक भी पेड़ या पौधा घर ले आते है तो घर में सुख शंति की स्थापना होती है। 

* तुलसी का पौधे की घर में स्थापना करने से बहुत महत्व होता है। और साथ ही हिन्दू धर्म में इसका बहुत ही बड़ा महत्व होता है। तुलसी को माता लक्ष्मी का अवतार भी कहते हैं। ऐसे में अगर आप सावन के महीने में तुलसी का पौधा घर में लगाते हैं, तो सकारात्मक ऊर्जा का वास आपके घर में होता है और धन-धान्य की भी आपको प्राप्ति होती है।

* बेल पत्र के पत्ते को हम शिव जी को अर्पित करते है। ऐसे में सावन के महीने में बेलपत्र का पौधा घर में लगाने से घर में भगवान शिव की कृपा बनी रहती है।  और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा आपको मिलता है।

* पीपल का वृक्ष भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है। इसे अगर आप सावन के महीने में घर में लगाते हैं तो हर तरह का ग्रह दोष दूर हो जाता है और घर में सकारात्मकता बनी रहती है।

* आंवले का पौधा धार्मिक और औषधीय दृष्टिकोण से बहुत अच्छा माना गया है। इसे लगाने से घर में सुख-शांति आती है और भगवान विष्णु के साथ ही अन्य देवी देवताओं का भी आपको आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

* शमी का पौधा भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है, साथ ही शनि देव का आशीर्वाद भी इस पौधे को लगाने से आपको प्राप्त होता है। इसे लगाने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स