अगर आपकी है छोटी हाइट तो जाने छोटी हाइट वाली लड़कियों के लिए कुर्ती पहनने की टिप्स।
इंडियन वियर में हर लड़की सूंदर लगती है वह लड़कियों को पहनना भी पसंद है। जिसमे सबसे ऊपर कुर्ती आती है। हर लड़की को कुर्ती पहनना काफी पसंद होता है इसलिए कुर्तियां हर लड़की की बॉर्डरोब का अहम हिस्सा होती हैं जो कंफर्टेबल तो होती ही हैं। साथ ही स्टाइलिश भी होती है। हलाकि हमे अपनी लम्बाई के हिसाब से भी कुर्ती का चयन करना चाहिए। खासकर कम हाइट वाली लड़कियों के लिए. अब ऐसे में आपकी हाइट छोटी है और अगर आप सही कुर्ती पहनती हैं तो आपकी स्टाइल में चार चांद लग जाएंगे और अपने कद को लंबा दिखा पाएगी। कम हाइट वाली लड़किया जब भी कुर्ती का चयन करती है तो वो हमेसा यही सोचती है की कही हमारा इस कुर्ती में कद कम तो नहीं लगेगा हम इस कुर्ती में काम्बे दिखेंगे के नहीं। यही सारे सवालो को लकेर अपने एक टिप्स तैयार करी है।
1 .. वी-नेकलाइन नेक वाली कुर्ती अपर बॉडी को लंबा दिखाती है जिससे आप लंबी दिखती हैं. हाई नेकलाइन या बोट नेक से बचें जो आपकी गर्दन को छोटा दिखा सकती है।
2 .. हमेशा खड़ी लाइनिंग या पैटर्न वाली कुर्तियां चुनें क्योंकि इससे आप लंबे दिखते हैं। क्लोथिंग ब्रांड ट्रूब्राउन्स के अनुसार, बड़े, बोल्ड सॉलिड प्रिंट या आड़ी लाइनिंग वाली कुर्ती पहनने से बचें इससे आपकी लंबाई छोटी और चौड़ी दिखेगी।
3 .. बहुत अधिक ढीली या बैगी कुर्ती पहनने से बचें, क्योंकि इससे आपका शरीर दब सकता है. इसकी अपेक्षा एक अच्छी फिटिंग वाली कुर्ती पहनें जो न शरीर पर अधिक टाइट हो और न ही अधिक लूज हो।
4 .. कॉटन, जॉर्जेट या शिफॉन जैसे कपड़े अच्छे लग सकते हैं और उनका कपड़ा भी हल्का होता है. क्लोथिंग ब्रांड ट्रूब्राउन्स के अनुसार, ब्रोकेड या वेलवेट जैसे भारी कपड़े पहनने से बचें क्योंकि ये शरीर को भारी दिखाते हैं।
5 .. कुर्तियों की लंबाई अळग-अलग होती है इसलिए सही लुक के लिए कुर्ती की लंबाई सही होनी काफी जरूरी है. अगर आप घुटने तक लंबाई वाली कुर्ती पहनती हैं तो उससे आपकी लंबाई कम लगेगी इसलिए घुटने के ऊपर या जांघ के बीच में खत्म होने वाली कुर्तियां पहनना कम हाइट वाली लड़कियों के लिए परफेक्ट होती हैं।
















































































Leave Your Message