सावन के महीनो में भगवान शिव और शनि देव की कृपा पाने के उपाय। 

सावन का महीना हिन्दू धर्म के लोगो के लिए बेहद खास माना जाता है और इसका विशेष महत्व भी होता है।  इस महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना विशेष रूप से की जाती है। शिव जी की पूजा करके इस दौरान अन्य देवी देवता भी प्रसन्न होते हैं। जैसे अगर आप शनिवार के दिन भगवान शिव की पूजा करते हैं तो आपको शनि देव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। साल 2024 में सावन का पहला शनिवार 27 जुलाई  को है। इस दिन कौन से कार्य करके आप भगवान शिव और शनि देव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग जानते हैं कि शनि देव की कृपा पाने के लिए शनिवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है, और जब सावन के महीने में शनिवार आता है, तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। 

इन पाँच कार्यो को करने से भगवान शिव और शनि देव दोनों की कृपा आप पर बन सकती है। 

* सावन के पहले शनिवार के दिन शिव चालीसा का पाठ करने से भगवान शिव अति प्रसन्न होते हैं। सावन के पहले शनिवार को शिव चालीसा का पाठ करने से भगवान शिव आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी कर सकते हैं।

* शिव जी और शनि देव को प्रसन्न करने के लिए काले तिल का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है, इसके साथ ही भगवान शिव को काले तिल आप अर्पित भी कर सकते हैं। सावन के पहले शनिवार को काले तिल का दान करने से जहां शनि देव की कृपा प्राप्त होती है। 

* शनि देव का एक और नाम 'पीपलनाथ' भी है। इसलिए सावन के शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से शनि देव की कृपा आपको प्राप्त होती है। सावन के पहले शनिवार को पीपल के पेड़ के पास दीपक आपको जलाना चाहिए और जल अर्पित करना चाहिए।

*  सावन के पहले शनिवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और 'श्रीभगवते साम्बशिवाय नमः। स्नानीयं जलं समर्पयामि' मंत्र का जप करें। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। 

* रुद्राक्ष भगवान शिव का प्रतीक है और इसे पहनने से भगवान शिव की विशेष कृपा भक्तों को प्राप्त होती है। इसके साथ ही सावन के पहले शनिवार को रुद्राक्ष की माला पहनने से शनि देव भी प्रसन्न होते हैं और आपकी समस्याओं का समाधान करते हैं।  

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स