कब है हरियाली तीज ? जाने इसके शुभ मुहूर्त और पूजा के महत्व का विषय। 

हिन्दू धर्म में कई ऐसे त्यौहार हैं जो सुहागिन महियालये अपने पति की लंबी आयु औरअच्छे स्वास्थ्य के लिए रखती है। इन्ही में से एक त्यौहार भी है जिसे हरियाली तीज के नाम से जाना जाता है। हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करी जाती है। इस दिन सुहागिन महिलाए अपनी पति की आयु के लिए और कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर के लिए व्रत रखती है। हरियाली तीज के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर हाथों में मेहंदी लगाकर दुल्हन की तरह तैयार होती है। वही कुवारी कन्याएं भी सूंदर वस्त धारण करती है वह अपने हाथों को मेहंदी लगाकर सजाती है। साथ ही झूला झूलती हैं और सावन के प्यारे- प्यारे लोकगीत भी गाती हैं। 

हरियाली तीज 2024 पूजा शुभ मुहूर्त
सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि आरंभ- 6 अगस्त 2024 को शाम 7 बजकर 52 मिनट से सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि समाप्त- 7 अगस्त 2024 को रात 10 बजकर 5 मिनट तक।  
हरियाली तीज 2024 तिथि- 7 अगस्त 2024, बुधवार

हरियाली तीज का महत्व 
हरियाली तीज नाग पंचमी के दो दिन पहले आती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, हरियाली तीज का त्यौहार भगवान शिव व माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतिक है। इस दिन महिलाएं माता पार्वती की पूजा करती हैं व सुखी वैवाहिक जीवन के लिए प्रार्थना करती हैं। हरियाली तीज का व्रत रखने और माता पार्वती भगवान शिव की पूजा करने से अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद मिलता है। बता दें कि हरियाली तीज से एक दिन पहले मां-बाप के द्वारा अपनी विवाहित लड़कियों के घर श्रृंगार की चीजें, कपड़े, फल, मिठाई आदि दिए जाते हैं। ऐसा करने से घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स