केरल के वायनाड में भूस्खलन से 23 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री मोदी ने मुआवजे की घोषणा। 

केरल के वायनाड जिले में भारी बारिश के बाद भूस्खलन की घटना घटी है, जिसमें सैकड़ों लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। यह हादसा वायनाड जिले के मेप्पडी, मुंडक्कई टाउन और चूरल माला क्षेत्रों में मंगलवार (30 जुलाई) तड़के हुआ। भूस्खलन की चपेट में आकर 23 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिवारों को दो लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है।भूस्खलन की चपेट में आकर घायल हुए 50 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। भारी बारिश के दौरान रात करीब एक बजे मुंडक्कई टाउन में पहला भूस्खलन हुआ। मुंडक्कई में अभी बचाव अभियान चल रहा था, तभी सुबह करीब 4 बजे चूरल माला में एक स्कूल के पास दूसरा भूस्खलन हुआ। एक शिविर के रूप में चल रहे स्कूल और आस-पास के घरों और दुकानों में भूस्खलन के चलते पानी और कीचड़ भर गया। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। 

केरल मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बताया है कि हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं और वायुसेना को रेस्क्यू ऑपरेशन में लगा दिया गया है। मौसम विभाग ने केरल में बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। आईएमडी ने बताया है कि ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ हिस्सों में भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश हो सकती है। अगले तीन घंटों में केरल में छिटपुट गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. पीएम मोदी की तरफ से मुआवजे का ऐलान भी किया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, "वायनाड में भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये अनुग्रह राशि के तौर पर दिए जाएंगे। घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजे के तौर पर मिलेंगे। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स