हरियाणा में आज होंगे सभी स्कूल बंद, साथ ही देहरादून में हुआ रेड अलर्ट जारी। 

हरियाणा में सभी स्कूल रहेंगे बंद यानि आज 1 जुलाई 2024 को  हरियाणा में शहीद उधम सिंह शहीदी दिवस के अवसर पर सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। इस दिवस पर स्कूलों के साथ राज्य के सभी सरकारी ऑफिस भी आज यानी 31 जुलाई को बंद रहेंगे। हीं, उत्तराखंड की राजधानी में देहरादून में आज यानी 31 जुलाई दिन बुधवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आईएमडी ने भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों के हित में फैसला लिया है। प्रशासन ने कहा है कि देहरादून में बुधवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे।

देहरादून जिला प्रशासन ने जारी किए गए आदेश में कहा है कि IMD देहरादून और NDMA ने 30 जुलाई को अलर्ट जारी किया था कि 31 जुलाई को देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने या अत्यंत तीव्र बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। आदेश में आगे कहा गया है कि जिले में भारी बारिश के कारण संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की संभावना बढ़ जाती है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की आशंका है। इस स्थिति को देखते हुए, जिले में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 31 जुलाई को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही यह कदम छात्रों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने और संभावित जोखिमों से बचने के लिए उठाया गया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को लेकर सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करें।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स