सावन के तीसरे सोमवार को कुछ प्रकार करे शिव जी की पूजा, विशेष फल की होगी प्राप्ती। 

सावन के सोमवार भगवान शिव जी की पूजा करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। पंचांग के अनुसार, सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई से हो गई है। धार्मिक मान्यता है कि सावन सोमवार व्रत करने से व्यक्ति की हर मनचाही इच्छा पूरी होती है। आज श्रावण मास का तीसरा सोमवार का व्रत है। वैसे तो  इस दिन की पूजा में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और शिव पूजन को विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। सावन का पूरा महीना ही शिव भक्ति के लिए समर्पित है, लेकिन शास्त्रों में सावन महीने में पड़ने वाले सोमवार का बहुत अधिक महत्व बताया गया है। सावन सोमवार का व्रत रखने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है और भगवान शिव की खास कृपा मिलती है।

सावन तीसरा सोमवार शुभ मुहूर्त 2024
सावन का तीसरा सोमवार व्रत शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर यानी आज किया जाएगा। प्रतिपदा तिथि 05 अगस्त को है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। वहीं, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। सावन का महीना भगवान शिव का बेहद प्रिय माना गया है। स महीने में सोमवार का व्रत रखने से और देवों के देव महादेव की पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं। 

सावन सोमवार पूजा विधि 2024

1 .. सावन के दूसरे सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। स्नान करने के बाद पानी में गंगाजल मिलाकर नहाएं। इसके बाद भगवान शिव का ध्यान कर व्रत का संकल्प लें। 

2 .. फिर शिवलिंग पर गंगा जल या जल चढ़ाएं.आप दूध भी चढ़ा सकते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि दूध तांबे के लोटे से चढ़ाएं और दूध में पानी न मिलाएं। 

3 .. इसके बाद शिवलिंग पर चंदन, भांग या भस्म का लेप लगाएं, फिर शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं। ध्यान रखें कि बेलपत्र साबुत और साफ हो। गंदा या कटा-फटा बेलपत्र न चढ़ाएं। 

4 .. इसके बाद शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाएं, धतूरा चढ़ाने के बाद शिवलिंग पर पांच प्रकार के फल और शिव जी प्रिय फूल अर्पित करें. फिर भगवान शिव को उनका प्रिय भोग भी लगाएं। 

5 .. इसके बाद शिवलिंग के आगे कलावे की बत्ती का दीपक जलाएं और भगवान शिव की आरती करें। शिवलिंग पर चढ़ा हुआ भोग खुद न खाएं। उस प्रसाद को किसी को दान कर दें। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स