हरियाली तीज 2024: पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत में ध्यान रखने योग्य बातें।
हरियाली तीज एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है जो विशेष रूप से उत्तर भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार श्रावण माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आता है और मुख्य रूप से महिलाओं द्वारा मनाया जाता है। हरियाली तीज का उद्देश्य सजीवता, हरियाली और प्रकृति के प्रति श्रद्धा को प्रकट करना होता है। इस दिन महिलाएं सज-धजकर व्रत करती हैं और खासतौर पर हरियाली से भरे हुए वातावरण में पूजा करती हैं। महिलाएं इस दिन व्रत रखते हुए हरियाली से भरे स्थानों पर जाती हैं, झूला झूलती हैं और विविध प्रकार की पूजा अर्चना करती हैं। साथ ही, वे अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इस पर्व को लेकर लोग अपने घरों को सजाते हैं, सुंदर रचनात्मक वस्त्र पहनते हैं और पारंपरिक व्यंजन बनाते हैं। हरियाली तीज न केवल धार्मिक महत्व रखता है बल्कि यह समाज में परंपराओं और संस्कृति को संजोए रखने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी है। इस साल हरियाली तीज 7 अगस्त को मनाई जाएगी।
हरियाली तीज 2024 पूजा शुभ मुहूर्त
सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि आरंभ- 6 अगस्त 2024 को शाम 7 बजकर 52 मिनट से
सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि समाप्त- 7 अगस्त 2024 को रात 10 बजकर 5 मिनट पर
हरियाली तीज 2024 तिथि- 7 अगस्त 2024, बुधवार
हरियाली तीज के दिन न करें ये गलतियां,
1 .. हरियाली तीज की पूजा में व्रत करने वाली महिलाएं उन्हीं सामग्री का इस्तेमाल करें जो उन्हें मायके से दी गई है।
2.. हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं काली रंग की चूड़ियां भूलकर भी नहीं पहनें। इस दिन हरे रंग की चूड़ियां पहनना शुभ होता है।
3 .. हरियाली तीज के दिन व्रत करने वाली महिलाएं हरी या लाल रंग के ही कपड़े पहनें। काले, सफेद या भूरे रंग के कपड़े भूलकर भी न पहनें।
4 .. हरियाली तीज के दिन व्रत रखने वाली महिलाएं अपने पति से लड़ाई-झगड़ा बिल्कुल भी न करें।
5 .. हरियाली तीज का सामान मंगलवार को नहीं खरीदना चाहिए। अगर आपने कोई सामान मंगलवार के दिन खरीदा है तो उसका इस्तेमाल पूजा में बिल्कुल भी न करें।
















































































Leave Your Message