हरियाणा के स्कूलों में 15 अगस्त से “जय हिंद” का नारा, गुड मार्निंग की जगह  देशभक्ति का संदेश। 

हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने बड़ा फैसला किया है. शिक्षा विभाग की तरफ से मिले दिशानिर्देशों के अनुसार, अब सूबे के स्कूलों में गुड मार्निंग के बजाय जय हिंद से शिक्षकों को ग्रीट किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने स्कूलों को इस संबध में निर्देशित किया है। 15 अगस्त से यह फैसला स्कूलों में लागू हो जाएगा। 15 अगस्त को प्रदेश के स्कूलों में देशभक्ति की विशेष लहर दौड़ेगी। इस दिन, बच्चे अपने टीचर्स को गुड मार्निंग के बजाय 'जय हिंद' कहकर सम्मानित करेंगे। डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन ने जिला और ब्लॉक अधिकारियों को इस नई व्यवस्था को लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। प्रिंसिपल और हेडमास्टर को कहा गया है कि वे इस आदेश को सुनिश्चित करें और स्कूलों में इसे लागू करें। इस फैसले का मुख्य उद्देश्य बच्चों के बीच देशभक्ति और राष्ट्रवाद की भावना को प्रोत्साहित करना है। 

स्कूलों में 15 अगस्त की सुबह तिरंगा झंडा फहराने से पहले यह पहल शुरू की जाएगी। इसके साथ ही, बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम की कहानियाँ और देश के प्रति उनके कर्तव्यों के बारे में भी बताया जाएगा। इस तरह के आयोजनों से उम्मीद है कि युवा पीढ़ी में देश प्रेम की भावना और मजबूत होगी। स्कूल शिक्षा निदेशालय के आदेश में कहा गया है कि इस कदम का उद्देश्य छात्रों में ‘देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की गहरी भावना उत्पन्न करना है। विभाग का कहना है कि यह नारा बच्चों में एकता और अनुशासन की भावना को प्रोत्साहित करेगा। इसके अलावा, यह उन्हें यह एहसास दिलाएगा कि उन्हें भविष्य में देश के लिए योगदान देने की जिम्मेदारी भी निभानी है। इस पहल से उम्मीद है कि स्कूली बच्चे न केवल अपने देश के प्रति गर्व महसूस करेंगे, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम और उसके नायकों के प्रति भी सम्मान जताएंगे।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स