चीन का रॉकेट नाकाम, एलन मस्क के 'STARLINK' तर्ज पर भेजा गया रॉकेट टूटा 300 टुकड़ों में !
चीन ने हाल ही में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क से प्रेरित होकर एक नया रॉकेट, लॉन्ग मार्च 6A, लॉन्च किया था। यह रॉकेट 18 कियानफैन सैटेलाइट्स को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में भेजने के बाद बुरी तरह से टूट गया है और अब यह 300 से अधिक टुकड़ों में पृथ्वी की कक्षा में घूम रहा है, जिसे अब स्पेस जंक माना जा रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष कमान (USSPACECOM) ने पुष्टि की है कि रॉकेट के टूटने से अंतरिक्ष में कचरा फैल गया है। मंगलवार को इसे उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत के ताइयुआन सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से लॉन्च किया गया था। रॉकेट के टूटने और फैलने के कारण अब अंतरिक्ष में संभावित खतरों की आशंका बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार चाइना का ये रॉकेट सैटेलाइट्स को लेकर करीब 800 किमी तक पहुंच गया था। वहीं इस सैटेलाइट को शंघाई में चीनी विज्ञान अकादमी में इनोवेशन द्वारा डिजाइन किया गया था। USSPACECOM ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि 6 अगस्त 2024 को लॉन्ग मार्च 6A रॉकेट के टूटने की पुष्टि हुई है। यह पृथ्वी की निचले कक्षा में करीब 300 से अधिक मलबों के साथ मौजूद है। वहीं फिलहाल इससे कोई खतरा नहीं है और अंतरिक्ष डोमेन अभी भी सुरक्षित है।
चीन ने 2023 में बेहतर संचार सेवाओं के लिए कियानफैन मेगा प्रोजेक्ट शुरू किया। शंघाई की कंपनी स्पेससेल द्वारा बनाए गए कियानफैन नेटवर्क में 15,000 से ज्यादा लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट्स शामिल होंगे। कंपनी 2024 में लगभग 108 सैटेलाइट्स और 2025 के अंत तक करीब 648 सैटेलाइट्स लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसके मुकाबले, स्पेसएक्स का स्टारलिंक नेटवर्क पहले ही 6,000 से अधिक सैटेलाइट्स लॉन्च कर चुका है और इसके 100 देशों में 3 मिलियन से ज्यादा ग्राहक हैं।















































































Leave Your Message