मनीष सिसोदिया का  तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद बीजेपी पर किया जोरदार हमला। 

तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर बोला हमला साथ ही सिसोदिया ने कहा कि आज मैं बजरंग बली के मंदिर में गया। पंडित जी ने आशीर्वाद दिया विजयी भव..। जेल के ताले टूटेंगे और केजरीवाल जल्द छूटकर आ जाएंगे। अरविंद केजरीवाल पर बजरंग बली की कृपा है। साथ ही कहा दुनिया की सारी ताकतें भी अगर इकट्ठी हो जाएं तो सच्चाई को नहीं हरा सकती है। सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया है और साथ ही उन वकीलों को भी धन्यवाद कहा है जिन्होंने उनके लिए कोर्ट में केस लड़ा था। बजरंगबली की कृपा है कि 17 महीने बाद मैं रिहा हो गया। एक ही सफलता का मंत्र है। दिल्ली के एक-एक बच्चों के लिए शानदार स्कूल बनाना है। हम तो रथ के घोड़े हैं। हमारा असली सारथी जेल में बंद है और वह बाहर आ जाएगा। जेल के ताले टूटेंगे और केजरीवाल छूटेंगे। 

मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी की एक ही विशेज्ञता है। वह है कि नेताओं को तोड़ने, साम दाम दंड भेद लगाकर उन्हें जेल भेजना, उनपर हमले करवाना लेकिन उसके बावजूद एक-एक आदमी टिका रहा और ना टूटा और ना झुका। सिसोदिया ने वकील अभिषेक मनु सिंघवी का आभार जताते हुए कहा, ''उनका धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने बीजेपी के झूठ का पर्दाफाश किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि ये तानाशाह के ख़िलाफ़ एलान-ए-जंग है। दिल्ली की जनता पर किए हर जुल्म का हिसाब लेंगे। बीजेपी कह रही थी, मनीष सिसोदिया को जमानत ही तो मिली है। ये सिर्फ़ जमानत नहीं मिली है, बल्कि अगले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ज़मानतें ज़ब्त करने का लाइसेंस मिला है। 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स