बारिश के मौसम में एलर्जी से बचाव के बारे में जाने प्रभावी उपाय। 

इन दिनों कई इलाको में झमाझम भारी बारिश हो रही है। जिससे लोगो को गर्मी से राहत मिल रही है। लेकिन इसमें भी कोई शक नहीं है बारिश अपने साथ कई सारी बीमारियां भी लाती है। बारिश के कारण सीजनल एलर्जी  भी शुरू भी शुरू हो जाती है। बरसात के दिनों में छींक आना, आंखों में खुजली और कंजेशन की परेशानी होती है। मौसम में नमी और धूल के कारण एलर्जी ट्रिगर हो सकती है, जिससे इन लक्षणों की समस्या बढ़ जाती है। बरसात के दिनों में एलर्जी से बचाव के लिए सावधानियाँ बरतना और आवश्यक उपचार लेना महत्वपूर्ण होता है। कुछ लोगों में यह समस्या बेहद आम हो सकती है. कुछ लोगों में यह समस्या गंभीर हो सकती है और रोजमर्रा के काम में रुकावट हो सकती है. बरसात के मौसम में एलर्जी किसी को भी हो सकती है। आज आप जानेंगे इस मौसम में हर बार आपको एलर्जी की समस्या क्यों होती है और इससे बचने के लिए क्या कर सकते हैं

बारिश के दिनों में एलर्जी से बचाव के लिए निम्नलिखित उपाय किए जा सकते हैं:

1 घर के अंदर रहें: बारिश के दिनों में बाहर की नमी और धूल के संपर्क से बचने के लिए घर के अंदर 
ही रहें।

2 खिड़कियाँ और दरवाजे बंद रखें: घर की खिड़कियाँ और दरवाजे बंद रखें ताकि बाहर की नमी और धूल अंदर न आ सके।

3 नियमित रूप से साफ-सफाई करें: घर के अंदर धूल, फफूंदी और मोल्ड को साफ करने के लिए नियमित रूप से सफाई करें।

4 नहाने के बाद तुरंत कपड़े बदलें: बाहर से आने के बाद तुरंत नहाएं और गीले कपड़े बदलें ताकि धूल और नमी से एलर्जी के लक्षण न बढ़ें।

5 एलर्जी के लक्षणों के लिए दवा: अगर आपको एलर्जी के लक्षण महसूस होते हैं, तो डॉक्टर की सलाह से एंटीहिस्टामिन्स या अन्य दवाओं का उपयोग करें।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स