चूहों से फैलने वाली खतरनाक बीमारियाँ, घर के अंदर चूहे लाते हैं स्वास्थ्य जोखिम।
घर चाहे कितना भी सुंदर और साफ-सुथरा हो, छोटे चूहे कहीं न कहीं से अपनी जगह बना ही लेते हैं। हम सभी के घर के आसपास चूहे अक्सर नजर आते हैं, और जैसे ही उन्हें मौका मिलता है, वे घर के अंदर घुस आते हैं। चूहे घर में घुसते ही अपना आतंक शुरू कर देते हैं। वे न केवल घर की चीजों को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी जोखिम पैदा कर सकते हैं। घर की खाद्य सामग्री को भी दूषित कर सकते हैं, जिससे खाद्य जनित बीमारियाँ फैलने का जोखिम बढ़ जाता है। इनसे निपटने के लिए उचित सफाई और निवारक उपाय बेहद महत्वपूर्ण हैं। चूहों की उपस्थिति को नियंत्रित करने और उनसे बचने के लिए पेशेवर कीट नियंत्रण सेवाओं का सहारा लेना भी एक प्रभावी तरीका हो सकता है। घर में मौजूद ये चूहे आपको कई तरह की बीमारियों का शिकार बना सकते हैं, जिनमें से कुछ जानलेवा भी साबित हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि चूहे आपके घर में कौन सी बीमारियां फैला सकते हैं, जिससे सावधान रहने की जरूरत है-
हैंटा वायरस
यह चूहों से फैलने वाला एक वायरल फीवर, जो हैंटा वायरस के कारण होता है। ये दो प्रकार का होता है, हैंटा वायरस पल्मोनरी सिंड्रोम और हेमोरेजिक फीवर विथ रीनल सिंड्रोम। ये एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है, लेकिन इससे गंभीर रूप से लंग्स और किडनी डैमेज होने की संभावना होती है।
हेलमिंथ डिजीज
चूहों के यूरीन से संक्रमित पानी या खाना खाने के कारण टेपवॉर्म, राउंड वॉर्म जैसे हेलमिंथ शरीर में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे हेलमिंथियासिस हो सकता है। ये पेट दर्द, कमजोरी, उल्टी और मितली जैसी समस्या पैदा करते हैं, जिससे आंतें प्रभावित होती हैं।
प्लेग
ये भी एक एपिडेमिक इन्फेक्शन है, जो चूहों में पाए जाने वाले बैक्टीरिया के कारण होता है। ये भी चूहे के काटने से ही फैलता है और इसमें फीवर, ठंड, कंपकपी, कमजोरी और सिरदर्द जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं। ये एक जानलेवा बीमारी है, जिससे बचाव ही इसका प्राथमिक इलाज है।
रैट बाइट फीवर
बाहर नाली या गंदगी से निकल कर जब चूहे घरों में घुसते हैं, तो ये अपने साथ लेकर ढेर सारे पैरासाइट भी लेकर आते हैं, जो कई बीमारियों का कारण बनते हैं। उन्ही में से एक है रैट बाइट फीवर। ये बैक्टीरिया के कारण होने वाला फीवर है, जो चूहे के काटने से या चूहे की यूरीन और मल से संपर्क में आने के कारण होता है।















































































Leave Your Message