हेड कोच राहुल द्रविड़ के नाम एक भी बड़ी कामयाबी नहीं, फिर कैसे मिला एक्सटेंशन?
राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय टीम एक भी आईसीसी खिताब नहीं जीत पाई है। 2022 के टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को लेकर जारी सस्पेंस समाप्त हो चुका है। द्रविड़ भारतीय टीम के हेड कोच बने रहेंगे। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने द्रविड़ और उनके सहयोगी स्टाफ का कॉन्ट्रैक्ट विस्तार किया। हालांकि, कॉन्ट्रैक्ट की अवधि कितनी होगी, इस बारे में BCCI ने फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। वैसे इस बात की संभावना है कि द्रविड़ को फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप तक के लिए जिम्मेदारी सकती है। उस टूर्नामेंट में टीम के प्रदर्शन के आधार पर बतौर कोच उनका भविष्य तय होगा। पिछले कार्यकाल में बतौर कोच करीब 10 करोड़ रुपये सालाना मिल रहे थे। आखिर देखना यह होगा कि राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया की ज़िम्मेदारी मिली तो, जब कि टी-20 की हार के बाद और वर्ल्ड कप की हार के बाद भी कैसे सम्भालतें हैं टीम इंडिया को।















































































Leave Your Message