रक्षाबंधन 2024: भद्राकाल के बावजूद राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और उपाय। 

हर साल सावन माह की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है, जो भाई-बहनों के अनमोल रिश्ते और प्यार को समर्पित है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं। इसके बदले में भाई अपनी बहन की हमेशा रक्षा करने का वचन देता है। बता दें कि हर साल की तरह इस बार भी रक्षाबंधन के दिन भद्रा लग रहा है। भद्राकाल के दौरान राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में शुभ मुहूर्त देखकर ही राखी बांधना सही रहेगा। इसके अलावा आज हम जानेंगे कि रक्षाबंधन के दिन भाई के हाथों से कौन से उपाय करवाएं कि उन्हें जीवन में हमेशा तरक्की मिलती रहे। बता दें कि भद्राकाल में राखी बांधना शुभ नहीं होता है। तो आइए जानते हैं कि इस बार राखी बांधने के लिए कौनसा समय शुभ रहेगा।

रक्षाबंधन 2024 शुभ मुहूर्त और तिथि। 
हिंदू पंचांग के मुताबिक, सावन माह की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 19 अगस्त 2024 को सुबह 3 बजकर 4 मिनट से होगा, जबकि यह तिथि समाप्त 19 अगस्त रात 11 बजकर 55 मिनट पर होगी। रक्षाबंधन का त्यौहार 19 अगस्त को ही मनाया जाएगा। 

रक्षाबंधन 2024 पर राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा। 
भद्रा काल को अशुभ काल माना जाता है और इसलिए इस मुहूर्त में कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है। ऐसे में भद्रा में राखी नहीं बांधना चाहिए। ज्योतिषों के अनुसार, राखी बांधने के लिए उत्तम मुहूर्त 19 अगस्त 2024 को दोपहर पहर 1 बजकर 30 मिनट से रात 9 बजकर 08 मिनट तक रहेगा। इसी दौरान भाईयों को राखी बांधना सबसे शुभ रहेगा। 

रक्षाबंधन पर भद्रा कब से कब तक है। 
रक्षाबंधन भद्रा अंत समय - 19 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर 
रक्षाबंधन भद्रा भद्रा पूंछ - 19 अगस्त को सुबह 9 बजकर 51 मिनट से सुबह 10 बजकर 53 मिनट पर
रक्षाबंधन भद्रा भद्रा मुख - 19 अगस्त को सुबह 10 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स