'डिटॉक्स वाटर' शरीर की सफाई और स्वास्थ्य के लिए हफ्ते में 1-2 बार पीने के फायदे। 

आजकल खराब लाइफस्टाइल से निपटने के लिए हफ्ते में 1-2 बार डिटॉक्स वाटर पीना फायदेमंद हो सकता है। डिटॉक्स वाटर पीने से शरीर में जमा गंदगी बाहर निकलती है और बॉडी डिटॉक्स होती है। यह लिवर और किडनी के फंक्शन को बेहतर बनाता है। डिटॉक्स वाटर का चलन तेजी से बढ़ रहा है क्योंकि यह शरीर में जमा अतिरिक्त फैट को कम करने और हाइड्रेटेड रहने में मदद करता है। जबकि रोजाना 8-10 गिलास पानी पीना भी आवश्यक है, हफ्ते में एक दिन 1-2 गिलास डिटॉक्स वाटर पीने से आपको अतिरिक्त लाभ मिल सकता है।

क्या है डिटॉक्स वाटर? 
डिटॉक्स वॉटर ऐसा पानी होता है जिसमें ताजा फल, सब्जियों या जड़ी-बूटियों को मिलाकर पानी तैयार किया जाता है। इसे आप फ्रूच इन्फ्यूज्ड वाटर या फ्रूट सलाद वाला पानी भी कह सकते हैं।आप घर पर कई अलग-अलग तरीकों से डिटॉक्स वॉटर बना सकते हैं। डिटॉक्स वाटर बनाने के लिए आप अपनी पसंद के फल, सब्जियों और जड़ी-बूटियों का उपयोग कर सकते हैं। डिटॉक्स वॉटर में नींबू डिटॉक्स और मास्टर क्लीन्ज़ जैसे डिटॉक्स वाटर ज्यादा फेमस हैं। 

डिटॉक्स वाटर पीने के कई लाभ हैं, 

1 . शरीर से विषैले पदार्थों का निष्कासन: डिटॉक्स वाटर शरीर से विषैले पदार्थों और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे शरीर का संपूर्ण स्वास्थ्य सुधारता है।

2 . लिवर और किडनी के फंक्शन में सुधार: नियमित डिटॉक्स वाटर पीने से लिवर और किडनी के फंक्शन में सुधार होता है, जिससे इन अंगों की सफाई और डिटॉक्सिफिकेशन बेहतर होती है।

3 . वजन कम करने में सहायता: डिटॉक्स वाटर शरीर में जमा अतिरिक्त फैट को कम करने में मदद करता है और वजन घटाने में सहायक हो सकता है।

4 . ऊर्जा स्तर में वृद्धि: यह आपको ताजगी और ऊर्जा का अहसास कराता है, जिससे आप पूरे दिन एक्टिव और तरोताजा रहते हैं।

5 . खून की शुद्धता: डिटॉक्स वाटर पीने से खून की शुद्धता बढ़ती है, जिससे बीमारियों का खतरा कम होता है और संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार होता है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स