विधानसभा चुनाव 2023 में तीन राज्यों में बीजेपी ने लहराया जीत का परचम, पीएम मोदी आज जीत के जश्न के साथ जनसभा को सम्बोधित।

विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आज आ चुका है और बीजेपी ने पांच में से तीन राज्यों में बाजी मार ली है। अब यह कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगा कि प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे और उनका विकास, विश्वास को साथ लेकर कांग्रेस के गढ़ छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश के अंदर भी बीजेपी ने अपना जीत का बिगुल बजा दिया है। 

प्रधानमंत्री मोदी आज शाम 4:30 बजे के बाद, दिल्ली के बीजेपी हेड क्वार्टर से जनसभा और बीजेपी के कार्यकर्ताओं को विजय के शुभ अवसर पर, संबोधित करेंगे। मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड जीत को देखते हुए शिवराज चौहान की सारी मुश्किलें अब हल हो गई हैं और बीजेपी को एक नया गुजरात मिल गया है।  
कांग्रेस के गढ़ और कमलनाथ के मुख्यमंत्री पद को भाजपा ने वहां से छीन कर अपनी झोली में डाल दिया है। राजस्थान के अंदर अशोक गहलोत कहीं दूर-दूर तक जीत के खेमे में खड़े हुए नहीं नजर आए। 

राजस्थान के अंदर भी बीजेपी ने अपना परचम लहराया और पूर्ण बहुमत से अपनी सीटों पर कब्जा कर लिया। छत्तीसगढ़ के अंदर, जो कि कांग्रेस का बहुत मजबूत गढ़ हुआ करता था, आज से पहले वहां पर भी बीजेपी ने अपनी जड़ों को मजबूत करने के लिए पुरजोर कोशिश की और आज 3 दिसंबर को अपना जीत का परचम लहरा दिया है। आने वाले सन 2024 के लोकसभा का सेमीफाइनल पांच राज्यों में से तीन राज्यों के बीजेपी की जीत, लोकसभा की जीत को भी साबित करती है। किसी भी राज्य की विधानसभा की जीत लोकसभा में उसकी जड़े मजबूत करती है और राजनीति के रणनीति को देखते हुए भाजपा को लोकसभा के चुनाव में अभी से ही जीत का परचम लहराते हुए नजर आ रहा है।  
एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर सभी राज्यों ने अपने सांसदों को उतारा और उनके चेहरे पर ही आज यह कहना कोई गलत नहीं होगा, कि बीजेपी कांग्रेस को गढ़ से उसके उतार फेंकने में कामयाब हो गई और 24 में मोदी प्रधानमंत्री का चेहरा एक बार फिर से साफ होने लगा है।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स