यात्रा पूरी कर वापस भारत लौटे प्रधानमंत्री नरेंद मोदी, द्विपक्षीय संबंधों और संघर्ष पर महत्वपूर्ण चर्चा।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड और यूक्रेन की यात्रा पूरी कर वापस नई दिल्ली लौट आए हैं। इस दौरे के दौरान, पीएम मोदी ने पोलैंड और यूक्रेन के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर महत्वपूर्ण बातचीत की। इस यात्रा के साथ ही रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को समाप्त करने की आशा भी जताई गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस युद्ध को समाप्त करने में भारत की अहम भूमिका की संभावना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को यूक्रेन की सात घंटे की यात्रा के बाद कीव से रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ ‘‘सार्थक वार्ता’’ की और रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने में भारत के व्यक्तिगत योगदान का आश्वासन दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘यूक्रेन की मेरी यात्रा ऐतिहासिक रही। मैं भारत-यूक्रेन मित्रता को और गहरा करने के उद्देश्य से इस महान देश में आया हूं। राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ मेरी सार्थक बातचीत हुई। भारत का दृढ़ विश्वास है कि शांति हमेशा बनी रहनी चाहिए। मैं यूक्रेन की सरकार और लोगों को उनके आतिथ्य के लिए धन्यवाद देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कीव में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ विस्तृत वार्ता की, जिसमें यूक्रेन और रूस के बीच जारी संघर्ष के समाधान के लिए आपसी बातचीत की आवश्यकता पर जोर दिया गया। पीएम मोदी ने भारत की ओर से शांति प्रयासों में सक्रिय भूमिका निभाने और युद्ध की समाप्ति के लिए समर्थन देने का आश्वासन दिया। रूस ने 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन पर हमला किया था, जिसके बाद से युद्ध जारी है। पीएम मोदी शुक्रवार सुबह विशेष ट्रेन से कीव पहुंचे थे, जहां उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। उनकी यात्रा ने भारत की वैश्विक शांति प्रयासों में सक्रिय भागीदारी को उजागर किया और संघर्ष समाधान की दिशा में सकारात्मक प्रगति की उम्मीद जताई।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स