श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने जा रहे है आज, जाने इसके शुभ मुहूर्त और महत्व।
आज देशभर में कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार जन्माष्टमी पर एक विशेष और दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो कि भगवान कृष्ण के जन्म के समय के समान है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस खास योग में जन्माष्टमी की पूजा करने से भक्तों को कई गुना अधिक पुण्य प्राप्त होगा। हर साल भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी मनाई जाती है। आइए जानते हैं कि आज भगवान कृष्ण की पूजा के लिए कौन सा मुहूर्त सबसे शुभ और फलदायी रहेगा।आज जन्माष्टमी पर द्वापर युग जैसा योग बन रहा है। इस साल चंद्रमा वृषभ राशि में और रोहिणी नक्षत्र में होगा, ठीक वैसे ही जैसे द्वापर युग में भगवान कृष्ण के जन्म के समय था। मान्यताओं के अनुसार, कान्हा जी के जन्म के समय भी चंद्रमा वृषभ राशि में विराजमान थे। इसके अलावा आज जन्माष्टमी के दिन सर्वाथ और जयंती योग भी बन रहा है। कहा जाता है कि जयंती योग में व्रत करने से अक्षय पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही जन्माष्टमी सोमवार के दिन होने की वजह से और भी खास है।
जन्माष्टमी 2024 शुभ मुहूर्त
रोहिणी नक्षत्र प्रारंभ- 26 अगस्त 2024 को दोपहर 3 बजकर 55 मिनट से
रोहिणी नक्षत्र समाप्त- 27 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 38 मिनट पर
जन्माष्टमी की पूजा के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त- 26 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक
जन्माष्टमी पूजा का महत्व
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन व्रत रखने से संपूर्ण इच्छाओं की पूर्ति होती है। इसके साथ ही इस दिन विधिपूर्वक यशोदा नदंन की पूजा करने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। वहीं जिन दंपतियों की संतान की चाह है वे जन्माष्टमी की दिन लड्डू गोपाल की उपासना जरूर करें। साथ ही उन्हें माखन, दही, दूध, खीर, मिश्री और पंजीरी का भोग भी लगाएं। जन्माष्टमी का व्रत रखने से भक्तों के जीवन से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और धन-संपन्नता में भी बढ़ोतरी होती है।
















































































Leave Your Message