हरतालिका तीज 2024: महिलाओं का प्रमुख त्योहार, भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा, शुभ मुहूर्त और पौराणिक कथा। 

हरतालिका तीज एक प्रमुख हिंदू त्योहार है, जो विशेष रूप से महिलाओं द्वारा मनाया जाता है। यह त्यौहार श्रावण महीने की शुक्ल पक्ष की तीज को आता है और भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा के लिए समर्पित होता है। महिलाएं इस दिन उपवासी रहती हैं और विशेष पूजा करती हैं, ताकि वे अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की प्रार्थना कर सकें। यह दिन पारंपरिक वस्त्र पहनने, पूजा करने, और खास पकवान बनाने का अवसर होता है। हरतालिका तीज विशेष रूप से उत्तर भारत और मध्य भारत में धूमधाम से मनाया जाता है।

हरतालिका तीज शुभ मुहूर्त 
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह की तृतीया तिथि 5 सितंबर यानी कल दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर शुरू हो चुकी है और तिथि का समापन 6 सितंबर यानी आज दोपहर में 3 बजकर 01 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार, हरतालिका तीज आज ही मनाई जा रही है। 

हरतालिका तीज व्रत कथा
पौराणिक कथा के अनुसार,, माता पार्वती ने मन ही मन भगवान शिव को अपना पति मान लिया था। वह हमेशा भगवान शिव की तपस्या और ध्यान में लीन रहती थीं। पुत्री की यह हालत देखकर राजा हिमाचल को चिंता होने लगी। इस संबंध में उन्होंने नारदजी से बात की फिर उनके कहने पर उन्‍होंने अपनी पुत्री उमा का विवाह भगवान विष्‍णु से कराने का निश्चय किया। पार्वतीजी, विष्‍णुजी से विवाह नहीं करना चाहती थीं। पार्वतीजी के मन की बात जानकर उनकी सखियां उन्‍हें लेकर घने जंगल में चली गईं। वहां पार्वती जी ने कठोर तप और शिवजी की उपासना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन माता पार्वती ने रेत या मिट्टी से शिवलिंग बनाकर शिवजी की स्तुति की।  माता पार्वती तब तक कठिन तपस्या करती रही जब तक शिवजी ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार नहीं किया। कहते हैं कि मां पार्वती की तपस्या देखने के बाद भोलेनाथ ने उन्हें दर्शन दिया और पत्नी की रूप में पार्वती जी को स्वीकार किया। कहते हैं कि तभी से भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरतालिका तीज व्रत करने की परंपरा शुरू हुई।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स