हरियाणा चुनाव 2024: बीजेपी की दूसरी लिस्ट में 21 उम्मीदवारों के नाम शामिल। 

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 21 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं, जिनमें दो मुस्लिम उम्मीदवार भी शामिल हैं। अब बीजेपी ने हरियाणा की 90 में से 88 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पहली लिस्ट में 67 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम दिए गए थे, और दूसरी लिस्ट के साथ ही पार्टी ने लगभग सभी प्रमुख सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अभी भी दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होना बाकी है। पार्टी का कहना है कि ये उम्मीदवार चुनावी रणनीति और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए चुने गए हैं। आगामी चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है और अंतिम लिस्ट के ऐलान के बाद पूरी तरह से चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार है। बता दें कि हरियाणा की सभी सीटों पर एक ही चरण में 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी. नतीजे 8 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे। 

उमीदवारों के नाम की सूची 

1 नारायणगढ़  -  श्री पवन सैनी
2 पेहोवा-   जय भगवान शर्मा (डी.डी. शर्मा)
3 पुंडरी -  सतपाल जाम्बा 
4 असंध -   योगेन्द्र राणा 
5 गनौर -   देवेन्द्र कौशिक 
6 राई -     कृष्णा गहलावत
7 बरोदा -   प्रदीप सांगवान
8 जुलाना -    कैप्टन योगेश बैरागी 
9 नरवाना  -   कृष्ण कुमार बेदी 
10 डबवाली -  सरदार बलदेव सिंह मालीयाना
11 ऐलनाबाद -  अमीर चंद मेहता
12 रोहतक  -   मनीष ग्रोवर
13 नारनौल -   ओम प्रकाश यादव 
14 बावल (अजा) -    डॉ. कृष्ण कुमार
15 पटौदी (अजा) -   बिमला चौधरी
16 नूंह -    संजय सिंह
17 फिरोजपुर झिरका - नसीम अहमद
18 पुन्हाना -    ऐज़ाज़ खान
19 हथिन -    मनोज रावत
20 होडल (अजा) -  हरिंदर सिंह रामरतन
21 बड़खल -   धनेश अदलखा। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स