आज मनाया जा रहा है ईद-ए-मिलाद-उन-नबी: पैगंबर मोहम्मद की जन्मतिथि पर खुशी और त्योहार। 

इस्लामिक धर्म में  ईद-ए-मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद भी कहा जाता है। यह दिन पैगंबर मोहम्मद के जन्म की खुशी के रूप में मनाया जाता है, जिन्हें इस्लाम में अंतिम नबी माना गया है। यह पर्व इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-अल-अव्वल की 12वीं तारीख को मनाया जाता है। इस अवसर पर लोग अपने परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के साथ खुशियां बांटने की सोच रहे हैं, तो ये शुभ संदेश आपकी मदद कर सकते हैं, जो इस प्रकार हैं। आज 16 सितंबर को यह पाक का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने वाले लोग नए कपड़े पहनकर नमाज़ अदा करके अपने दोस्त और परिवार से मिलकर इसे मानते है। लोग सुबह- सुबह नमाज़ करने के लिए मस्ज़िद और दरगाहों में इकट्ठा होते है। लोग इस दिन पैगंबर मोहम्मद की कहानियाँ सूनते है। लोग इस दिन प्यार और दया के तरीके के रूप में गरीबो को उपहार भी देते है। 

इस विशेष दिन पर, हम सभी को एक दूसरे के प्रति प्रेम, दया और सहानुभूति की भावना को बढ़ावा देने का अवसर मिलता है। इस दिन के अवसर पर लोग अपने घरो को सजाते है व एक दूसरे को मिठाईया खिलाते है। इस्लाम के अनुयायी इस दिन को अपने जीवन में पैगंबर की शिक्षाओं और आदर्शों को अपनाने के रूप में देखते हैं, जिससे समाज में शांति और समृद्धि का प्रसार हो सके। आप सभी को ईद मिलाद-उन-नबी की ढेरों मुबारकबाद और शुभकामनाएँ! अल्लाह इस दिन को आपके जीवन में खुशियाँ और बरकतें लाए। इस्लामिक साहित्य के अनुसार, पैगंबर मुहम्मद का जन्म 570 ई. के आसपास मक्का में हुआ था। हालांकि, शिया और सुन्नी विद्वान इस दिन को अलग-अलग तिथियों पर मनाते हैं। शिया समुदाय का मानना ​​है कि पैगंबर मुहम्मद का जन्म रबी अल-अव्वल के 17वें दिन हुआ था, जबकि सुन्नी समुदाय उनके जन्म को 12वें दिन मनाता है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स