अफगानिस्तान की ऐतिहासिक जीत, साउथ अफ्रीका को हराकर बना नया कीर्तिमान।
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का साल 2024 में शानदार प्रदर्शन जारी है। इस साल T20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन खेल दिखाते हुए अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया, जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को हराकर क्रिकेट जगत में हलचल मचाई। अब एक बार फिर अफगान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए इतिहास रच दिया है। शारजाह में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में, अफगानिस्तान ने मजबूत साउथ अफ्रीकी टीम को हराते हुए नया कीर्तिमान बनाया। पहले गेंदबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन किया, और साउथ अफ्रीका को महज 106 रनों पर ढेर कर दिया। इसके जवाब में, अफगानिस्तान ने 107 रनों का लक्ष्य 4 विकेट खोकर 26 ओवर में हासिल कर लिया।
इस ऐतिहासिक जीत में फजहलक फारुकी और अल्लाह गजनफर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ओमारजई ने 7 ओवर में 35 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि 18 साल के गजनफर ने अपने तीसरे वनडे मैच में 3 विकेट लेकर बड़ा कारनामा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए, अजमातुल्लाह ओमारजई ने नाबाद 25 और गुलबदीन नईब ने नाबाद 34 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने 10 ओवर के भीतर ही साउथ अफ्रीका के 7 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर एक नया रिकॉर्ड बनाया। इस प्रकार, साउथ अफ्रीका वनडे में पहले 10 ओवरों में सबसे ज्यादा विकेट गंवाने वाली टीम बन गई। इससे पहले, अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2016 में पहले 10 ओवरों में 7 विकेट खोए थे। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया, क्योंकि यह उनकी पहली जीत इस टीम के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में है। इससे पहले, अफगानिस्तान इंग्लैंड, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को भी हराकर दिखा चुका है। इस जीत के साथ, अफगानिस्तान ने भारत को छोड़कर सभी फुल मेंबर नेशन्स टीमों को व्हाईट बॉल क्रिकेट में मात दी है।















































































Leave Your Message