हिना खान ने कैंसर की जंग के बीच बर्थडे केक के साथ नई की शुरुआत।  

एक्ट्रेस हिना खान इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही हैं क्योंकि उन्हें स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर का सामना करना पड़ रहा है। फिर भी, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए नियमित रूप से वर्कआउट कर रही हैं। हिना अपनी लाइफ को एंजॉय कर रही हैं और अपने फैंस को भी पॉजिटिव रहने के लिए प्रेरित कर रही हैं। 2 अक्टूबर को उनका जन्मदिन है, और उन्होंने इसे मनाने के लिए केक की फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा है की ,और ये शुरुआत। पहला केक। हिना लगातार सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी की झलकियां शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बाल कटवाए और एक दुल्हन के जोड़े में रैंप वॉक की, जो वायरल हो गई। एक इवेंट में उन्होंने पिंक कलर का सूट पहना और हेयर विग लगाई, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके फैंस उनके इस नए लुक को बेहद पसंद कर रहे हैं।

हिना ने अपने करियर की शुरुआत "ये रिश्ता क्या कहलाता है" से की थी, जहां उन्होंने अक्षरा का रोल निभाया। यह शो तुरंत हिट हो गया और हिना का किरदार काफी चर्चा में रहा। इसके बाद, उन्होंने बिग बॉस में एंट्री की, जिसने उन्हें फैशन आइकन बना दिया। हिना का स्टाइल स्टेटमेंट हमेशा चर्चा का विषय रहा है। उन्होंने "नागिन" और "कसौटी जिंदगी की" जैसे लोकप्रिय शो भी किए हैं, और हाल ही में फिल्म "हैक्ड" से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। हिना की जिद और संघर्ष ने उन्हें और भी मजबूत बना दिया है, और वह अपने फैंस के लिए एक प्रेरणा बन गई हैं। वह अपने अनुभवों के जरिए दूसरों को भी साहस और उम्मीद देने की कोशिश कर रही हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स