त्योहारी सीजन में रेलवे की नई घोषणाएं, यात्रियों के लिए बढ़ी ट्रेनें और कोच।
भारत में जल्द ही त्योहारी सीजन की शुरुआत होने वाली है, जिसमें दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ जैसे कई प्रमुख त्योहार शामिल हैं। इस समय बड़ी संख्या में लोग अन्य राज्यों से अपने घरों की ओर लौटते हैं, जिससे रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ जाती है। दिवाली और छठ के दौरान रेलवे स्टेशन अक्सर खचाखच भरे रहते हैं, जिससे यात्रियों को कई बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस त्योहारी सीजन में यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। उन्होंने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा, उन्होंने स्टेशनों पर बेहतर सुविधाओं, जैसे कि स्वच्छता और सुरक्षा, को सुनिश्चित करने के लिए भी कदम उठाने की बात की।
मंत्री ने यह भी कहा कि टिकटों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए कई नई ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग अपने घरों तक आसानी से पहुंच सकें। उन्होंने यात्रियों से आग्रह किया कि वे यात्रा की योजना पहले से बनाएं और समय पर टिकट बुक करें। इसके साथ ही, उन्होंने यात्री सेवाओं में सुधार के लिए रेलवे के विभिन्न विभागों के साथ समन्वय को भी बढ़ाने पर जोर दिया। अश्विनी वैष्णव ने यह भी कहा कि रेलवे द्वारा दी जाने वाली सेवाएं अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए तकनीकी उपायों को अपनाया जाएगा। इससे यात्रियों को न केवल यात्रा का बेहतर अनुभव मिलेगा, बल्कि उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। आइए जानते हैं उन्होंने और क्या-क्या कहा।रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी है कि आगामी त्योहारी सीजन में रेलवे की ओर से 108 ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या बढ़ाई गई है। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छठ पूजा और दिवाली स्पेशल ट्रेनों के लिए 12,500 कोच मंजूर किए गए हैं। रेल मंत्री ने बताया कि साल 2024-25 में आज तक कुल 5,975 ट्रेनें नोटिफाई की गई हैं। इससे 1 करोड़ से अधिक यात्रियों को पूजा की भीड़ के दौरान घर जाने की सुविधा मिलेगी। वहीं, 2023-24 में त्योहारी सीजन के दौरान कुल 4,429 विशेष ट्रेनें चलीं थी।















































































Leave Your Message