इंदिरा एकादशी 2024: महत्व, व्रत तिथि और पारण का समय जाएगा।

एकादशी का व्रत भगवान विष्णु जी की पूजा के लिए विशेष रूप से समर्पित है। इस दिन श्रद्धालु प्रभु नारायण और माता लक्ष्मी की आराधना करते हैं, जिससे सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। हर साल आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को इंदिरा एकादशी का व्रत मनाने का विधान है।

इंदिरा एकादशी का विशेष महत्व
इंदिरा एकादशी का व्रत पितृपक्ष में आता है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। पितृपक्ष के दौरान श्रद्धालु अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देते हैं। मान्यता है कि यदि कोई पूर्वज अपने कर्मों के कारण यमराज के पास दंड भोग रहे हैं, तो इस एकादशी पर विधिपूर्वक व्रत करके उसके पुण्य को उनके नाम पर दान देने से उन्हें मोक्ष प्राप्त होता है। यह एकादशी विशेष रूप से उन भक्तों के लिए महत्वपूर्ण है जो अपने परिवार के पूर्वजों की आत्मा को शांति प्रदान करना चाहते हैं।

इंदिरा एकादशी 2024 व्रत तिथि और मुहूर्त 
हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 27 सितंबर 2024 को दोपहर 1 बजकर 20 मिनट से होगा। एकादशी तिथि का समापन 28 सितंबर को दोपहर 2 बजकर 49 पर होगा। इंदिरा एकादशी का व्रत 28 सितंबर को रखा जाएगा। एकादशी का पारण द्वादशी तिथि समाप्त होने से पहले करना चाहिए। द्वादशी तिथि समाप्त 29 सितंबर को शाम 4 बजकर 47 पर होगा। ऐसे में इंदिरा एकादशी का पारण 29 सितंबर को किया जाएगा। इंदिरा एकादशी का पारण सुबह 6 बजकर 13 मिनट से सुबह 8 बजकर 36 मिनट के बीच किया। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स