नवरात्रि में जौ का महत्व, सुख-समृद्धि के लिए शुभ संकेत। 

हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस दिन से मां दुर्गा के नौ विभिन्न शक्ति स्वरूपों की पूजा पूरे नौ दिनों तक की जाती है। साल में चार बार नवरात्रि आते हैं: पौष, चैत्र, आषाढ़, और आश्विन। चैत्र और आश्विन के नवरात्रि प्रमुख माने जाते हैं, जबकि पौष और आषाढ़ के नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। आश्विन महीने से शरद ऋतु की शुरुआत होती है, इसलिए इसे शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। इस साल शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू होकर 11 अक्टूबर तक चलेंगे। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना या कलश स्थापना की जाती है, और इस दिन जौ भी बोया जाता है। जौ बोने की मान्यता है कि इससे घर-परिवार में सुख और समृद्धि आती है, और घर का भंडार हमेशा धन-धान्य से भरा रहता है। आइए जानते हैं कि नवरात्रि के पहले दिन जौ बोने की परंपरा कैसे शुरू हुई।

 नवरात्रि में जौ बोने से जुड़ी पौराणिक कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, जब धरती पर दैत्य और असुरों का अत्याचार बढ़ गया था, तब मां दुर्गा ने उनका संहार कर मानवता की रक्षा की। कहा जाता है कि देवी दुर्गा और दैत्यों के संघर्ष के दौरान धरती पर अकाल और सूखा छा गया। जब देवी मां ने दैत्यों का विनाश किया, तब धरती फिर से हरी-भरी हुई, और सबसे पहले जौ उगा। इसी कारण जौ को समृद्धि और उर्वरता का प्रतीक माना जाता है। एक अन्य मान्यता के अनुसार, जब ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की, तब जो फसल सबसे पहले विकसित हुई थी, वह जौ थी। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के दौरान जौ की पूजा की जाती है, और इसे कलश में स्थापित किया जाता है। नवरात्रि के समय जौ बोने की परंपरा धरती पर संपन्नता का संदेश देती है।

 नवरात्रि में बोया गया जौ या ज्वार का महत्व

नवरात्रि में बोया गया जौ अगर अच्छे से नहीं बढ़ता या इसका रंग काला या पीला होता है, तो इसे शुभ संकेत नहीं माना जाता। जौ का टेढ़ा-मेढ़ा बढ़ना भी अशुभ माना जाता है। इसके विपरीत, यदि नवरात्रि में बोए गए जौ का रंग हरा या आधा सफेद है, तो यह शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि आपकी सभी परेशानियां जल्द ही दूर होने वाली हैं। यदि जौ अच्छे से अंकुरित और विकसित होता है, तो यह दर्शाता है कि आपके घर में समृद्धि और खुशहाली बनी रहेगी। जौ का अच्छे से बढ़ना आपके घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ परिवार के स्वास्थ्य को भी अच्छा रखने का संकेत है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स