महिला T20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच पहला मुकाबला आज।
जिसका सभी को इंतजार था, वह घड़ी आ चुकी है। आज, 3 अक्टूबर से यूएई में महिला T20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज हो रहा है। पहला मुकाबला बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट पहली बार यूएई में आयोजित किया जा रहा है। इस इवेंट का आयोजन पहले बांग्लादेश में होना था, लेकिन वहां की राजनीतिक उथल-पुथल और हिंसा के कारण ICC ने इसे यूएई में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया। बांग्लादेश की टीम की अगुआई निगार सुल्ताना करेंगी, और उनका लक्ष्य ICC इवेंट्स में पिछले खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़ना है। वहीं, स्कॉटलैंड इस टूर्नामेंट में अपनी पहली बार भागीदारी कर रहा है। दूसरा मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होगा, और ये दोनों मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। शारजाह में कई T20 मैचों का आयोजन हो चुका है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि यहां महिला T20I मैच नवंबर 2017 के बाद पहली बार हो रहा है। यह मैदान 2015 से 2017 तक पाकिस्तान महिला टीम का घरेलू मैदान था, जहां उन्होंने 10 मैच खेले और केवल तीन में जीत हासिल की। कुल मिलाकर, यहां 48 T20 मैच खेले गए हैं, और पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 144 रन है। पिच आमतौर पर धीमी होती है, और उम्मीद की जा रही है कि 130-140 रन का स्कोर यहां अच्छा साबित होगा।
मैच टाइमिंग
BAN vs SCO- 3:30 PM (भारतीय समयानुसार)
PAK vs SL- 7:30 PM (भारतीय समयानुसार)
महिला T20 वर्ल्ड कप 2024 के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टेलीकास्ट होंगे। लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ डिज्नी+हॉटस्टार पर ले सकेंगे।
















































































Leave Your Message