मोहम्मद शमी की बड़ी मुस्किले, टीम इंडिया में वापसी का इंतजार। 

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। वह इस समय रिहैब से गुजर रहे हैं, और इसमें और वक्त लग सकता है। नवंबर से जनवरी के बीच होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी, लेकिन इससे पहले उनके खेलने की संभावना कम होती जा रही है। आशा थी कि शमी रणजी ट्रॉफी में बंगाल की तरफ से खेलकर टीम इंडिया में वापसी करेंगे। आमतौर पर खिलाड़ी अपनी फिटनेस चेक के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलते हैं। रणजी टॉफी 2024-25 का आयोजन 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, और बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने शुरुआती दो मैचों के लिए टीम का ऐलान किया है, जिसमें शमी का नाम नहीं है। अब देखना यह है कि शमी कब तक क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर पाते हैं।

बंगाल की टीम 11 से 14 अक्टूबर के बीच उत्तर प्रदेश के खिलाफ और 18 से 21 अक्टूबर के बीच बिहार के खिलाफ खेलेगी। इसी समय, 16 अक्टूबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज भी शुरू होगी। ऐसे में शमी का न्यूजीलैंड सीरीज में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि मोहम्मद शमी कब वापस क्रिकेट के मैदान पर लौटेंगे। आपको बता दें कि शमी ने आखिरी मैच 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में खेला था, और उसके बाद से वह इंजरी के कारण टीम से बाहर हैं। 2023 वनडे वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा, जहां उन्होंने 24 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स